चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध: विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर छात्रों और पूर्व छात्रों के विरोध के बीच बेंगलुरु स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) ने बड़ा फैसला लिया है। विश्वविद्यालय ने 12 सितंबर को प्रस्तावित 34वां वार्षिक दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया है। हालांकि, आधिकारिक नोटिस में समारोह रद्द करने की वजह 'अपरिहार्य परिस्थितियां' बताई गई है।
विश्वविद्यालय ने 27 अगस्त को जारी नोटिस में कहा कि 2026 बैच के सभी विद्यार्थियों को आवश्यक मंजूरी के बाद बिना समारोह के डिग्री प्रदान की जाएगी। छात्र अपनी डिग्री कैंपस से ले सकेंगे या उसे कूरियर के जरिए मंगवा सकेंगे।
700 से ज्यादा छात्रों और पूर्व छात्रों ने जताई थी आपत्ति
एनएलएसआईयू के 700 से ज्यादा छात्रों और पूर्व छात्रों ने सीजेआई सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा को समारोह में बुलाए जाने पर आपत्ति जताई थी। 15 अगस्त को जारी एक खुले पत्र पर 165 ग्रेजुएटिंग छात्रों, 409 मौजूदा छात्रों और 128 पूर्व छात्रों के हस्ताक्षर बताए गए थे। उन्होंने नालसर के छात्रों के साथ एकजुटता जताते हुए बीसीआई से बिना शर्त माफी की मांग भी की थी।
एक महीने में चौथा संस्थान, जहां उठा विरोध
सीजेआई सूर्यकांत की मौजूदगी को लेकर विवाद अब कई लॉ और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच चुका है। नालसर हैदराबाद में छात्रों ने उनके मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद TISS मुंबई और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी समेत अन्य संस्थानों में भी उनकी मौजूदगी को लेकर विरोध सामने आया। कुछ जगह मुख्य अतिथि बदला गया, जबकि एनएलएसआईयू ने अब पूरा दीक्षांत समारोह ही रद्द कर दिया है।
एनएलएसआईयू का फैसला ऐसे समय आया है जब सीजेआई और बीसीआई चेयरमैन की मौजूदगी को लेकर छात्रों के बीच असहमति लगातार चर्चा में बनी हुई थी। फिलहाल विश्वविद्यालय ने आधिकारिक तौर पर समारोह रद्द करने का कारण छात्रों का विरोध नहीं बताया है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!