खबर
Top News

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान: पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 12:50 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण यानी ई-20 को चीनी की बढ़ती कीमतों से जोड़ने को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए इसे हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि ई-20 में शकर नहीं, एथनॉल मिलाया जाता है और चीनी की कीमतों में हालिया तेजी का पूरा जिम्मेदार ई-20 को बताना तथ्यों से परे है।

यादव ने कहा कि एथनॉल बनाने में गन्ने का रस या शीरे से प्राप्त शर्करा का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन तैयार एथनॉल में चीनी मिलाकर पेट्रोल में नहीं डाली जाती। उनके मुताबिक एथनॉल उत्पादन में अब अनाज, खासकर मक्का, की भूमिका भी लगातार बढ़ रही है।

एथनॉल के लिए चीनी का डायवर्जन कितना?
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार भारत ने 2025 में 20 प्रतिशत एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल किया, जबकि 2025-26 में औसत एथनॉल मिश्रण करीब 19.05 प्रतिशत रहा।

उन्होंने उद्योग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2025-26 में एथनॉल उत्पादन के लिए करीब 30 लाख टन चीनी डायवर्ट हुई, जबकि इसी अवधि में देश में लगभग 2.79 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ। यादव ने सवाल उठाया कि अगर ई-20 ही चीनी की महंगाई की मुख्य वजह है, तो चीनी का डायवर्जन लगातार बढ़ना चाहिए था।

चीनी के भाव बढ़ने के पीछे कई वजहें
यादव ने कहा कि चीनी की कीमतों को केवल ई-20 से जोड़ना आर्थिक परिस्थितियों को नजरअंदाज करना है। त्योहारी मांग, उत्पादन और शुरुआती स्टॉक, अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और बाजार की सट्टात्मक गतिविधियां भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है। भाजपा प्रवक्ता ने 24 अगस्त की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) की ओर से भी हालिया तेजी में सट्टात्मक खरीद को एक कारण बताया गया है।

किसान और चीनी मिलों के लिए नया बाजार
यादव ने कहा कि एथनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ पेट्रोल में मिश्रण बढ़ाना नहीं है। इससे किसानों को गन्ने के लिए अतिरिक्त बाजार, चीनी मिलों को आय का नया स्रोत और देश को पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “ई-20 में चीनी नहीं, एथनॉल मिलाया जाता है। हालिया चीनी मूल्यवृद्धि को केवल ई-20 के खाते में डालना तथ्य नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रचार है।” उन्होंने कांग्रेस से आरोप लगाने से पहले आंकड़ों और एथनॉल उत्पादन की वास्तविक प्रक्रिया का अध्ययन करने की बात कही।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 2 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 2 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 2 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 3 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 3 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 3 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 3 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 3 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 3 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 3 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 3 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 3 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 4 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 4 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!