मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात: डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
आनंद नगर इलाके में गुरुवार शाम मामूली विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी से जा रहे 28 वर्षीय ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय विवेक मीणा का मोमोज के ठेले पर दो युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि बहस बढ़ने पर दोनों ने कट्टा निकाला और विवेक के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
नई सड़क बावन पायेगा निवासी विवेक मीणा ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। गुरुवार शाम करीब 7 से 7:15 बजे के बीच वह आनंद नगर क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान मोमोज के ठेले पर दो अज्ञात युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने विवेक पर गोली चला दी।
सिर में गोली लगते ही सड़क पर गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली बेहद नजदीक से सिर में मारी गई। गोली लगने के बाद विवेक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बजरंग दल के सह मंत्री का भाई था विवेक
मृतक विवेक मीणा के बड़े भाई चेतन मीणा बजरंग दल में सह मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक की हत्या किसी विवाद या रंजिश के चलते किए जाने की आशंका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के रास्तों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!