20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर: हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कानपुर।
गुरुवार को चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरने वाला ट्रेनिंग विमान महज 20 मिनट बाद गंगा बैराज के पास क्रैश हो गया। हादसे में विमान सवार पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई। हादसे के बाद विमान क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया।
जानकारी के मुताबिक विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी। करीब 11:50 बजे नाथपुरवा गांव के पास विमान अचानक हवा में डगमगाया और नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय विमान जमीन से करीब 200 से 250 फीट की ऊंचाई पर था। विमान करीब 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद खेत में जा गिरा।
हवा में हुआ धमाका, फिर मलबे में बदला विमान
हादसे के बाद विमान के पुर्जे दूर तक बिखर गए। गनीमत रही कि क्रैश के बावजूद विमान में आग नहीं लगी। सामने आए वीडियो में विमान का मलबा खेत में बिखरा नजर आ रहा है। एक पायलट कॉकपिट के पास फंसा मिला, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हालत में विमान से कुछ दूरी पर पड़ा था।
पुलिस और प्रशासन की टीम करीब 12:15 बजे मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पायलट के पास 3000 घंटे का उड़ान अनुभव
मृतकों की पहचान सचिन भाटिया (गुजरात) और अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सचिन भाटिया के पास करीब 3000 घंटे उड़ान का अनुभव था।
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई मल्टीपल इंजरी से होने की आशंका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्पष्ट वजह सामने आएगी।
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि विमान ने चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी और करीब 39 किलोमीटर दूर नाथपुरवा गांव में क्रैश हुआ। हादसे की सूचना डीजीसीए को दे दी गई है। अब डीजीसीए की टीम दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!