राखियों से सजी कलाई: आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा-1 में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व स्नेह और भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते के साथ मनाया गया। बाबाश्री रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ करीब 10 हजार बहनों ने रक्षाबंधन मनाया।
इस दौरान बहनों ने कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय की कलाई पर राखियां बांधीं। कार्यक्रम में गीत-संगीत और भजनों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन स्नेह और प्रेम का पर्व है। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से माताएं और बहनें उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंची हैं, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, "आप बहनों के आशीर्वाद में बड़ी शक्ति है, जिससे मुझे लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है।"
आकाश विजयवर्गीय ने भी लिया बहनों का आशीर्वाद
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उनका आशीर्वाद एक शक्ति की तरह है और इसी शक्ति के साथ वे देश सेवा करते रहेंगे।
हाथों से राखियां बनाकर लाई बहनें
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें अपने हाथों से बनाई गई खूबसूरत राखियां लेकर पहुंचीं। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय को राखियां बांधीं। कार्यक्रम में शामिल बहनों को उपहार भी दिए गए।
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय ने सुमधुर गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर बहनों के साथ खुशियां साझा कीं। गन्नू महाराज ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।
महिला पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम में इंदौर महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी और महामंत्री माधुरी जायसवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मेधराज जैन, आशा विजयवर्गीय, अशोक चौहान चांदू नेता, गोविंद सिंह पंवार, भूपेंद्र केसरी सहित विधानसभा-1 के भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें मौजूद रहीं।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!