देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़: चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर से ग्वालियर जा रही वोल्वो बस में उस समय बड़ा हादसा हो सकता था, जब चालक शराब के नशे में करीब 30 यात्रियों को लेकर सड़क पर बस दौड़ा रहा था। खजराना पुलिस ने स्टार चौराहे पर आकस्मिक वाहन चेकिंग के दौरान बस को रोककर चालक की जांच की। ब्रीथ एनालाइजर में शराब की पुष्टि होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और संभावित दुर्घटना टल गई।
खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान MP07 P 8854 नंबर की वोल्वो बस स्टार चौराहे से गुजरती दिखाई दी। पुलिस टीम ने बस को रोककर चालक और वाहन की जांच शुरू की। बस में उस समय करीब 30 यात्री सवार थे और यह इंदौर से ग्वालियर जा रही थी।
चालक के हाव-भाव से हुआ शक
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को चालक के व्यवहार और हाव-भाव पर संदेह हुआ। इसके बाद मौके पर ही ब्रीथ एनालाइजर से उसकी जांच की गई। जांच में 309.8 mg/100ml अल्कोहल की मात्रा दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।
यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़
पुलिस के अनुसार इतनी अधिक मात्रा में शराब के प्रभाव में भारी यात्री वाहन चलाना बेहद खतरनाक था। बस में 30 यात्री सवार थे, ऐसे में चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस की समय रहते कार्रवाई से यात्रियों के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी संभावित खतरे से बच गई।
चालक की पहचान वीरेंद्र सिंह पिता हरदीप सिंह (29), निवासी वार्ड नंबर 11, श्योपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!