सात साल बाद धर्मनगरी में बन रहा ऐसा अनूठा संयोग: सावन सवारी के साथ यह विशेष पर्व मनेगा; बड़ी संख्या में दर्शनों के लिए पहुंचेंगे श्रद्धालु
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में इस बार सावन मास का एक बेहद खास और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार, भगवान महाकाल की तीसरी सवारी और नागपंचमी का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है। इसी अवसर पर साल में केवल एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट भी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
एक ही दिन दो बड़े धार्मिक आयोजनों के होने से उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस बार करीब 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने अभी से व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है।
2019 के बाद फिर बना दुर्लभ संयोग
करीब सात साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक ही दिन मनाई जाएगी। इससे पहले वर्ष 2019 में 5 अगस्त को ऐसा संयोग बना था। उस समय भी बाबा महाकाल की सवारी और नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे।
साल में सिर्फ 24 घंटे खुलते हैं नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट
महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्षभर में केवल एक बार नागपंचमी के दिन खोले जाते हैं। परंपरा के अनुसार मंदिर के कपाट नागपंचमी पर्व पर 24 घंटे के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाते हैं।
इस दौरान देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। इस बार उसी दिन सावन सोमवार की तीसरी सवारी भी निकलने से श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
भीड़ प्रबंधन के लिए बनेगी विशेष योजना
महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि सावन की तीसरी सवारी और नागपंचमी एक ही दिन होने के कारण दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, मंदिर समिति के अधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।
11वीं शताब्दी की मानी जाती है नागचंद्रेश्वर की प्रतिमा
नागचंद्रेश्वर मंदिर में स्थापित प्रतिमा धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि यह प्रतिमा 11वीं शताब्दी की है। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती फन फैलाए हुए नाग पर विराजमान हैं। यह प्रतिमा अपनी अनूठी शैली के कारण विशेष महत्व रखती है और श्रद्धालुओं को इसके दर्शन का अवसर पूरे वर्ष में केवल नागपंचमी के दिन ही मिलता है।
संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!