खबर
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी: तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 6:19 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय गायक सुनील लोधी ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। दृष्टिहीन सुनील ने मुख्यमंत्री के सामने तंबूरा बजाते हुए अपना चर्चित भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई...’ प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री को बताया जीवन का संघर्ष
सुनील की सुरीली आवाज और संगीत के प्रति उनके समर्पण ने मुख्यमंत्री को प्रभावित किया। मुलाकात के दौरान गायक ने अपने जीवन के संघर्ष और संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के दौरान सामने आई चुनौतियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया।

प्रतिभा से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री
सुनील की प्रतिभा और संघर्ष को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उनके माता-पिता महेंद्र सिंह लोधी और भाग बाई का भी सम्मान किया गया।

1 लाख की सम्मान निधि
मुख्यमंत्री ने सुनील को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपए की सम्मान/प्रोत्साहन निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सुनील की प्रतिभा को उचित मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

संगीत की औपचारिक शिक्षा में सरकार करेगी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनील की गायन क्षमता को और निखारने के लिए उन्हें संगीत विद्यालय के माध्यम से औपचारिक संगीत शिक्षा दिलाने में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा को सही दिशा और अवसर मिले तो संघर्ष के बावजूद कलाकार अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। सुनील जैसे प्रतिभावान कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार सहयोग जारी रखेगी।

टैलेंट सर्च के जरिए प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आयोजित होने वाले टैलेंट सर्च और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मंचों के माध्यम से प्रतिभाशाली और संघर्षशील कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें प्रशिक्षण, मंच और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए।

संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

2 minutes ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

44 minutes ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 3 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!