नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा: इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
ग्वारीघाट में शुक्रवार को नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान होमगार्ड जवानों को ले जा रही मोटरबोट अचानक बीच नदी में डूबने लगी। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के बीच मोटरबोट का इंजन अचानक खराब हो गया, जिसके बाद बोट में पानी भरने लगा। कुछ ही देर में मोटरबोट नदी में समा गई।
बोट में सवार सभी होमगार्ड जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी जवान की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।
बरगी बांध के गेट खुलने के बाद चल रही थी पेट्रोलिंग
बरगी बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा के घाटों पर अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत होमगार्ड की टीम ग्वारीघाट क्षेत्र में मोटरबोट से लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी।
शुक्रवार को पेट्रोलिंग के दौरान बोट तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, तभी उसका इंजन खराब हो गया। इंजन बंद होने के बाद मोटरबोट में पानी घुसने लगा और देखते ही देखते वह नदी के बीच डूबने लगी।
बोट डूबी तो मची अफरा-तफरी
मोटरबोट के अचानक डूबने से उसमें सवार जवानों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ जवानों ने तैरकर नदी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ को आसपास मौजूद स्थानीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद सभी जवानों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है।
4 की क्षमता वाली बोट में करीब 8 जवान सवार
ग्वारीघाट थाना प्रभारी के मुताबिक हादसे के समय मोटरबोट भानु नामक जवान चला रहा था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बोट में करीब 8 जवान सवार थे, जबकि इसकी निर्धारित क्षमता केवल 4 लोगों की बताई गई है। यानी मोटरबोट में उसकी क्षमता से लगभग दोगुने जवान मौजूद थे।
क्षमता से ज्यादा सवारियों पर जांच के निर्देश
मोटरबोट में निर्धारित क्षमता से अधिक जवानों के सवार होने की जानकारी सामने आने के बाद होमगार्ड अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पेट्रोलिंग के दौरान क्षमता से अधिक जवानों को बोट में क्यों बैठाया गया और इंजन खराब होने की स्थिति में जवानों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे।
पुलिस और होमगार्ड अधिकारियों ने लिया जायजा
हादसे की सूचना मिलते ही ग्वारीघाट थाना पुलिस और होमगार्ड विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जवानों से घटना की जानकारी ली।
प्रारंभिक जांच में इंजन में खराबी आने के बाद मोटरबोट में पानी भरने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस और विभागीय अधिकारी हादसे के कारणों के साथ-साथ बोट की क्षमता से अधिक जवानों को सवार किए जाने की स्थिति की भी जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!