खबर
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा: TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 3:52 pm
शेयर करें:
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का मास्टर प्लान लंबे समय से अटका होने के कारण शहर से जुड़े 79 गांवों में विकास मंजूरियां विशेष प्रावधान के तहत धारा 16 में दी जा रही हैं। हालांकि इन मंजूरियों से जुड़े कई मामले लंबे समय से उलझे हुए हैं।

नक्शा संशोधन के केस उलझे
स्वीकृत नक्शों में बदलाव और नक्शा संशोधन के प्रकरण भी इसी वजह से अटके पड़े हैं। इसी बीच हिंगोनिया गांव की एक कॉलोनी से जुड़ा मामला जिला प्रशासन से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) विभाग तक पहुंचा।

सामने यह सवाल खड़ा हो गया
विभाग की ओर से मिले महज एक लाइन के अभिमत ने कॉलोनाइजर के लिए रास्ता तो खोल दिया, लेकिन अब जिला प्रशासन के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि बिना संशोधित नक्शे के इस बदलाव को कैसे मंजूरी दी जाए।

LIG प्लॉट पर बना बिजली ग्रिड
हिंगोनिया गांव में एक ही कॉलोनाइजर की दो कॉलोनियां हैं, जिन्हें धारा 16 के तहत मंजूरी मिली हुई है। पहली कॉलोनी में कम आय वर्ग यानी LIG के लिए आरक्षित प्लॉट पर बिजली ग्रिड बना दिया गया। स्वीकृत प्लान के अनुसार ग्रिड सर्विस एरिया में प्रस्तावित था।

आरक्षित प्लॉट पर पानी की टंकी बना दी
कॉलोनाइजर ने प्रशासन को बताया कि सर्विस एरिया के ऊपर हाईटेंशन लाइन होने के कारण वहां ग्रिड बनाना संभव नहीं था, इसलिए उसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया।दूसरी ओर, पास की दूसरी कॉलोनी में EWS के लिए आरक्षित प्लॉट पर पानी की टंकी बना दी गई।

सामान्य प्लॉट देने को तैयार कॉलोनाइजर
मामला सामने आने के बाद कॉलोनाइजर ने प्रशासन के सामने प्रस्ताव रखा कि LIG और EWS के लिए निर्धारित आरक्षित क्षेत्र की भरपाई वह सामान्य श्रेणी के प्लॉट से करने के लिए तैयार है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने कॉलोनी का विकास कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र रोक दिया और मामले में टीएंडसीपी से अभिमत मांगा।

धारा 16 की मंजूरी में संशोधन बना बड़ा पेच
सामान्य प्रक्रिया में स्वीकृत कॉलोनी के नक्शे में कोई बदलाव किया जाता है तो उसके लिए टीएंडसीपी से संशोधित नक्शा स्वीकृत कराया जाता है। इसके बाद प्रशासन की ओर से आगे की मंजूरी दी जाती है।

लेकिन यहां मामला धारा 16 के विशेष प्रावधान के तहत मिली मंजूरी का है। ऐसे मामलों में नक्शा संशोधन को लेकर प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने के कारण प्रशासन ने टीएंडसीपी से राय मांगी।

टीएंडसीपी का एक लाइन का अभिमत
प्रशासन के पत्र के जवाब में टीएंडसीपी की ओर से संक्षिप्त अभिमत दिया गया। इसमें कहा गया कि कॉलोनी में सर्विस एरिया और LIG/EWS के लिए निर्धारित 3-3 प्रतिशत आरक्षित क्षेत्र होना अनिवार्य है।

अभिमत का आशय यह निकाला जा रहा है कि यदि कॉलोनाइजर किसी अन्य सामान्य प्लॉट या अन्य स्थान पर LIG और EWS के लिए निर्धारित 3-3 प्रतिशत क्षेत्र उपलब्ध करा देता है, तो इसकी संभावना बनती है। यही अभिमत अब पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है।

प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ा सवाल
टीएंडसीपी के इस जवाब के बाद जिला प्रशासन असमंजस में है कि क्या बिना स्वीकृत नक्शे में औपचारिक संशोधन कराए ही इस तरह का बदलाव स्वीकार किया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक संबंधित नियमों में इस तरह की स्थिति को लेकर स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के कारण स्थिति पेचीदा है।

कॉलोनी के कुल क्षेत्रफल में सर्विस एरिया, LIG और EWS के लिए निर्धारित प्रतिशत पूरा होना महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन स्वीकृत नक्शे में स्थान बदलने की स्थिति में सामान्य तौर पर प्रशासन टीएंडसीपी से संशोधन कराने के लिए कहता है।

एक मंजूरी से खुल सकता है कई कॉलोनियों का रास्ता
अब जिला प्रशासन को यह तय करना है कि टीएंडसीपी के अभिमत के आधार पर कॉलोनी को विकास कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र दिया जाए या पहले संशोधित नक्शे की प्रक्रिया पूरी कराई जाए। मामला सिर्फ एक कॉलोनी तक सीमित नहीं है।

कई क्षेत्रों में, जहां धारा 16 के तहत कॉलोनियों को मंजूरी मिली है, स्वीकृत नक्शे में बदलाव से जुड़े मामले लंबित बताए जा रहे हैं।

यदि इस मामले में कॉलोनाइजर को बिना नक्शा संशोधन के राहत मिलती है तो इसी तरह की स्थिति में फंसे अन्य बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के लिए भी रास्ता खुल सकता है। यही वजह है कि जिला प्रशासन अब टीएंडसीपी के इस अभिमत के कानूनी और प्रक्रियात्मक प्रभावों पर विचार कर रहा है।

संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

7 minutes ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

18 minutes ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

29 minutes ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

38 minutes ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

41 minutes ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 1 hour ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

about 1 hour ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 2 hours ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 2 hours ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 2 hours ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 2 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 3 hours ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 3 hours ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!