स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली: दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में निवेश कराकर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों की रकम हड़पने वाले बड़े साइबर ठग गिरोह का ललितपुर पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर खुलासा किया है।
साइबर पुलिस ने विजय नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मास्टरमाइंड सहित गिरोह के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये इंदौर में रहकर लोगों को ब्रोकरेज फर्म का प्रतिनिधि बनकर फोन करते और ‘नोकिया सिक्युरिटीज’ नामक फर्जी एप के जरिये निवेश कराकर ठगी करते थे।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार ललितपुर साइबर क्राइम थाने में एक व्यक्ति ने शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग के जरिये अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 11 लाख रुपए की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच आगे बढ़ी तो ठगी के तार इंदौर से जुड़े मिले। इसके बाद ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने साइबर थाना टीम को पूरे नेटवर्क का पता लगाने के निर्देश दिए थे।
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि गिरोह द्वारा तीन-चार साल से इंदौर में साइबर ठगी का कारोबार चलाया जा रहा था। मास्टरमाइंड राज ने फर्जी एप तैयार कराया था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग नाम से एडवाइजर, हेड और असिस्टेंट एडवाइजर बनकर लोगों से संपर्क करते थे।
शेयर ट्रेडिंग और स्टॉक मार्केट में निवेश से कई गुना मुनाफे का झांसा देकर लोगों को एप पर रकम लगाने के लिए तैयार किया जाता था। रकम जमा होने के बाद फर्जी एप पर पीड़ित के खाते में निवेश राशि और बढ़ा हुआ मुनाफा दिखाया जाता था।
इससे पीड़ित को भरोसा हो जाता था कि उसकी रकम लगातार बढ़ रही है। जब वह पैसा निकालने का प्रयास करता तो ठग टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर दोबारा रकम जमा करवाते थे। इस तरह पीड़ित से लगातार पैसा लिया जाता था।
ललितपुर पुलिस को छापे के दौरान गिरोह के पास से बड़े पैमाने पर डिजिटल सामग्री मिली। जांच में करीब 6357 लोगों का डाटा, 600 म्यूल बैंक खाते, फर्जी नामों से लिए गए सिम कार्ड, फर्जी स्क्रीनशॉट, फर्जी बैलेंस और फर्जी लेजर सामने आए हैं।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा था और बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 मोबाइल, सात आईफोन, 18 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 18 मॉनिटर, 18 सीपीयू, 17 की-बोर्ड, एक लैपटॉप, दो जियो वाई-फाई राउटर मय रिसीवर और दो चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।
ललितपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड राज गिरि गोस्वामी निवासी भोगोर थाना शुजालपुर, दीपक राजपूत निवासी जावड़िया घरवास कालापीपल, रवींद्र पाल निवासी सारंगपुर, दीपक राजपूत निवासी घरवास, राज यादव निवासी कठऊपहाड़ी थाना सेंदरी, लक्ष्मी राजपूत निवासी रोसला शाजापुर, सूरज धाकड़ निवासी बैराढ़ शिवपुरी, सुरेंद्र राजपूत निवासी पिपलोद शाजापुर, प्रदीप धाकड़ निवासी हिम्मतगढ़ शिवपुरी, अरुण लोधी निवासी मामानी शिवपुरी, विष्णु प्रसाद निवासी बाणगंगा इंदौर, छाया शाकले निवासी कोहदड़ खंडवा और आकाश धाकड़ निवासी जमको शिवपुरी को गिरफ्तार किया है। जोन-2 डीसीपी अमनसिंह राठौड़ ने बताया सभी आरोपी ललितपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस के सुपुर्द किए गए हैं।
संबंधित समाचार

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!