खबर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर: महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद क्राइम ब्रांच सहित चारों जोन की पुलिस साइबर ठगों के खिलाफ ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोहों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में एरोड्रम पुलिस ने साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में खुलासा हुआ कि एक संदिग्ध बैंक खाते से महज एक महीने में करीब 3.42 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन हुआ। खास बात यह कि संबंधित बैंक खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में साइबर फ्रॉड की 200 से अधिक शिकायतें दर्ज पाई गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पता लगाया जाएगा कि करोड़ों रुपए के संदिग्ध फंड और गेमिंग फंड के लेन-देन के लिए उन्होंने अपने बैंक खाते और कितने साइबर ठगों को उपलब्ध कराए। इसके अलावा पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों व इसके पीछे काम कर रहे मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के मुताबिक पुलिस ने सूरज पिता श्रीराम जैसवाल निवासी पुष्परत्न पार्क कॉलोनी, हर्ष उर्फ तम्मो पिता संजय प्रजापति निवासी हिम्मत नगर पालदा, सौरभ पिता मनोज साहू नरसिंहपुर, पवन पिता विजयसिंह जादौन निवासी न्यू वासु नगर, हरिओम विश्राम कवरेती निवासी न्यू कॉलोनी वेलगांव, आयुष पिता कमल प्रजापत निवासी कुमार भट्टी पालदा, संदीप पिता जगदीश सिसोदिया व सन्नी विजय जाटवा दोनों निवासी छोटा बांगड़दा, आलोक विजय द्विवेदी निवासी शुभम पैलेस कॉलोनी, भादेश राजेश पारगी निवासी राजीव आवास विहार कॉलोनी, आदित्य महन पांडे निवासी गोमा की फैल, साहिल उदय पंवार निवासी स्कीम-78, नितेश वलिराम खेड़ेकर निवासी दौलतपुरा खंडवा, जितेंद्रसिंह भदौरिया निवासी सिंगापुर ग्रीन व्यू, प्रदीप भय्यू लोधे निवासी नदक्षा और राजेंद्र पिता भगवानसिंह राजपूत निवासी नंदबाग को गिरफ्तार किया है।

ठगी की रकम जिन बैंक खातों में पहुंची, उनका गहन विश्लेषण करने पर पुलिस को म्यूल अकाउंट नेटवर्क का सुराग मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन लेकर अपने या दूसरे लोगों के बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इसके बाद इन खातों में साइबर ठगी से हासिल रकम के साथ अन्य संदिग्ध रकम का भी लेन-देन किया जाता था। ठगोरे इस पूरे धंधे को संगठित तरीके से चला रहे थे।

डीसीपी रावत के मुताबिक एक संदिग्ध बैंक खाते में सिर्फ एक महीने के भीतर करीब 3.42 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। जांच में यह भी पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के अलावा ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग से संबंधित रकम के लेन-देन और सर्कुलेशन में भी किया जा रहा था।

जांच आगे बढ़ी तो इन बैंक खातों से जुड़ी 200 से अधिक साइबर फ्रॉड की शिकायतें देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज मिलीं। इससे शंका है कि इन खातों का इस्तेमाल केवल एक-दो घटनाओं के लिए नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर चल रहे बड़े नेटवर्क के लिए किया जा रहा था।

34 एटीएम कार्ड, 24 चेकबुक और 12 पासबुक बरामद
साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34 एटीएम/डेबिट कार्ड, 24 चेकबुक, 12 पासबुक और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा 1.06 लाख रुपए, वाई-फाई राउटर और बैंक खातों से संबंधित जानकारी वाली डायरी भी बरामद हुई है।

पुलिस बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच तथा आरोपियों से पूछताछ कर म्यूल अकाउंट के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, साइबर ठगों, खातों के वास्तविक संचालकों और संदिग्ध फंड के पूरे सर्कुलेशन की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

less than a minute ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

2 minutes ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

14 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

16 minutes ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

25 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

31 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

36 minutes ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 1 hour ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 1 hour ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 1 hour ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 2 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 2 hours ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 3 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 4 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!