राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर आगमन को लेकर शहर में अवैध राजनीतिक पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाने के मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की है कि उनके स्वागत के लिए शहर की सार्वजनिक संपत्ति पर किसी भी तरह के अवैध बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स या कटआउट न लगाए जाएं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंदौर स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। शहर के नागरिक स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और स्वाभिमान का विषय मानते हैं। ऐसे में सार्वजनिक दीवारों, बिजली के खंभों, डिवाइडरों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाना शहर की स्वच्छता और सौंदर्य को प्रभावित करता है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से इंदौर में अवैध राजनीतिक प्रचार सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नेताओं के अवैध पोस्टर-बैनरों का विरोध किया गया है, लेकिन अब कांग्रेस से जुड़े मामलों में भी इसी सिद्धांत के तहत कार्रवाई की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि गलत कार्य किसी भी राजनीतिक दल द्वारा किया जाए, उसका विरोध समान रूप से होना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वे स्थानीय कांग्रेस नेताओं और आयोजन समिति को स्पष्ट निर्देश दें कि उनके स्वागत में एक भी अवैध पोस्टर या बैनर न लगाया जाए। उनका कहना है कि यदि राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर शहर में बिना अवैध प्रचार सामग्री के कार्यक्रम आयोजित होता है तो यह राजनीतिक स्तर पर एक सकारात्मक संदेश देगा।
अवैध पोस्टर लगाए तो करेंगे विरोध
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस नेताओं द्वारा अवैध पोस्टर लगाए जाते हैं तो उनका उसी तरह विरोध किया जाएगा, जिस तरह अन्य राजनीतिक दलों के अवैध प्रचार का किया जाता रहा है।
उनका कहना है कि अभियान किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग और राजनीतिक गंदगी के खिलाफ है। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की कि इंदौर में नई राजनीतिक परंपरा की शुरुआत की जा सकती है, लोगों के दिलों में अपना पोस्टर लगाइए, सार्वजनिक संपत्ति पर नहीं।
संबंधित समाचार

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा:बोले- 34 लाख करोड़ के करार में से 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया

नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़:अंदर बैठे थे बच्चे; हीरानगर थाना क्षेत्र की घटना

कार खरीदने का गणित बदला:पेट्रोल को मिल रही CNG; हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से चुनौती, कंपनियां भी बदल रही रणनीति

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:व्यापारी के यहां से 375 किलो किशमिश जब्त; दीपावली से पहले जांच अभियान तेज

11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल नहीं जाने पर मां ने लगाई थी डांट

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी:बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!