खबर
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा: एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 12:54 pm
शेयर करें:
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कार्रवाई का विरोध कर रही भीड़ को हटाने के दौरान एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को पीछे से धक्का दे दिया।

जमीन पर गिरे अफसर
धक्का लगने से अधिकारी का संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने कुल 6 लोगों को अभिरक्षा में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

100 से ज्यादा निगमकर्मी और भारी पुलिस बल तैनात
साउथ तोड़ा में अवैध निर्माण हटाने के लिए नगर निगम की टीम बड़ी तैयारी के साथ पहुंची थी। कार्रवाई में 100 से ज्यादा कर्मचारी, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 80 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान भी मौके पर तैनात किए गए थे।

निगम के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 50 शेड और 6 मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए।

नोटिस में दिए समय को लेकर महिलाओं से विवाद
कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से सामान बाहर निकालने को लेकर बहस करने लगीं। महिलाओं का कहना था कि उन्हें जारी किए गए नोटिस में सुबह 9 बजे तक सामान हटाने का समय दिया गया था।

इसी बात को लेकर मौके पर विवाद बढ़ गया और धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई लोग पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

भीड़ हटाते समय पीछे से आया धक्का
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल खुद भीड़ को पीछे हटाने लगे। इसी दौरान उनके पीछे मौजूद एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। अचानक धक्का लगने से अधिकारी अपना संतुलन नहीं संभाल सके और जमीन पर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक समेत कुछ और लोगों को भी पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया।

6 लोगों को लिया गया अभिरक्षा में
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के मुताबिक रिमूवल कार्रवाई के दौरान कुल 6 लोगों को अभिरक्षा में लिया गया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

पहले जारी किए गए थे नोटिस
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर टेप से नपती कर अवैध हिस्सों को चिन्हित किया और उन्हें हटाने की कार्रवाई की।

झोन-11 के झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी के मुताबिक साउथ तोड़ा में 50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए हैं। क्षेत्र में आगामी दिनों में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर यह रिमूवल कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार

सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

2 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

15 minutes ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

27 minutes ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 2 hours ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 3 hours ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 3 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 18 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 18 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 19 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 20 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!