खबर
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल: तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 2:20 pm
शेयर करें:
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल

कुख्यात हिस्ट्रीशिटर सूरज जाट सहित दो पर केस

जिसे चोर बताकर पीटा, उसी पर थाने ले जाकर दर्ज कराया केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसी मामले में संजय बनकर दूर दृष्टि से ही आरोपियों का पता लगाने वाली पुलिस कल चोरी की शंका में अगवाकर ले जाने और जानलेवा हमला करने के एक मामले में कुख्यात हिस्ट्रीशिटर सूरज जाट की चाल नहीं समझ सकी।

धृतराष्ट्र बनी पुलिस ने निरंजनपुर झोपड़पट्टी निवासी 40 वर्षीय चंदर पिता बाबू लोहार से गाय चोरी की शंका में बेरहमी से हुई मारपीट के मामले में गुंडों की बातों में आकर या यूं कहें कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पीड़ित पर ही केस दर्ज कर लिया, लेकिन जब घायल की तबीयत बिगड़ी तो सच्चाई सामने आई और उसे ताबड़तोड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

यानी कुल मिलाकर मामला चोरी की शंका में हुए कातिलाना हमले से बढ़कर हत्या में बदल गया। पहले लसूड़िया पुलिस ने चंदर की परिजन शुगना बाई की शिकायत पर भूरू यादव, सूरज जाट समेत अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था।

अब मामले में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। खास बात यह कि घायल की मौत की खबर लगते ही बदमाश सूरज जाट और उसका गुर्गा पशु पालक भूरू यादव गायब हो गया। पुलिस अब दोनों को सरगर्मी से तलाश रही है।

पत्नी और बेटे से किया विवाद
परिजन के मुताबिक घटना कल सुबह की है। भूरू यादव की गाय चोरी होने की शंका में सूरज जाट, भूरू यादव और उनके साथी निरंजनपुर स्थित चंदर की झोपड़पट्टी पहुंचे थे। आरोपियों ने चंदर पर गाय चोरी करने का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

चंदर की पत्नी पूजा और उसके नाबालिग बेटे मुकेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ विवाद और पथराव कर दिया। इसके बाद आरोपी सूरज जाट, भूरू यादव चंदर और उसके बेटे मुकेश को अपने साथ ले गए।

परिवार के विरोध के बावजूद आरोपी दोनों को लेकर लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक वाइन शॉप के पास पहुंचे। यहां भी पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। कुछ देर बाद आरोपियों ने मुकेश को वहां से जाने दिया, जबकि चंदर को अपने साथ लेकर चले गए।

पशु चोरी का केस दर्ज कराया
बेटे को छोड़ने के बाद सूरज जाट, भूरू यादव और उनके साथ मौजूद अन्य लोग चंदर को लसूड़िया थाने के समीप स्थित मुक्तिधाम ले गए। यहां उसके साथ डंडे, पत्थर और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे चंदर की हालत बिगड़ गई।

इसके बाद दोपहर में भूरू यादव उसे लसूड़िया थाने लेकर पहुंचा। यहां उसने चंदर पर गाय चोरी करने का आरोप लगाया और पुलिस से उसके खिलाफ पशु चोरी का केस दर्ज कराया। पुलिस ने चंदर पर केस दर्ज कर लिया।

हालत गंभीर होने पर एमवाय भेजा
थाने में बंद चंदर की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। उसकी हालत देखकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसी दौरान चंदर ने पुलिस को बताया कि उसके साथ आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।

चंदर की हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल भेजा। यहां उपचार के दौरान देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को हत्या में तब्दील करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

दोनों भाई बेचते हैं अवैध शराब
सूत्रों के मुताबिक जाट गैंग सूरज जाट और लखन जाट दोनों भाइयों ने लसूड़िया और हीरानगर थाना क्षेत्र में अपना वर्चस्व बना रखा है। इस क्षेत्र से दोनों भाई बड़े लेवल पर अवैध शराब की बिक्री करते हैं। इनकी पूरी गैंग अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी है।

लसूड़िया थाना क्षेत्र के श्मशान घाट जहां चंदर को लेकर जाकर मारपीट करना बताया जा रहा हैं उसे उन्होंने अपना ठिकाना बना रखा है, जहां यह अपने विरोधियों को ले जाकर मारपीट करते हैं।

सूत्रों की माने तो पिछले दिनों जिला जेल में नागर गोलीकांड के आरोपी सोनू ख़रगोश का जेल में ही बंद अन्य कैदियों ने गाल फाड़ दिया था। बताया जा रहा है कि उसकी सुपारी भी जाट गैंग ने ही साढ़े 6लाख रुपए में ली थी और जेल में बंद अपने गुर्गों से खरगोश का धारदार हथियार से गाल फ़ड़वा दिया था। हालाकि इस बात की पुष्टि खुलासा फर्स्ट नहीं करता है।

दो नंबरी नेताओं के बल पर मचा रहे आतंक
उल्लेखनीय है कि बदमाश सूरज जाट और लखन जाट की ‘जाट गैंग’ को दो नंबरी भाजपा नेताओं का संरक्षण है जिसके चलते इस जाट गैंग पर अब तो कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई हैं। जिसमें कि सूरज जाट, लखन जाट परदेशीपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

इनकी गैंग में शामिल कई नामी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके बलबूते पर यह अपनी डर की दुनिया चला रहे हैं। इनकी गैंग गांजा, ड्रग्स, अवैध शराब बेचने के अलावा सुपारी कांड के लिए कुख्यात है। जाट गैंग वर्तमान में हीरानगर, लसूड़िया थाना क्षेत्र में 3 दर्जन से ज्यादा अवैध शराब के ठिए संचालित कर रहे हैं।

जिनसे इन्हें बड़ी आई अर्जित हो रही हैं। दो नंबरी नेताओं के मुंह लगे होने के कारण यह हमेशा बड़ी कार्रवाई से बच जाते हैं। कुछ माह पहले भी जाट गैंग का नाम परदेशीपुरा थाने पर दर्ज एक मामले में आया था, मामले में राजनीति होने के कारण वह बड़ी कार्रवाई से बच गए थे।

आरोपी शान से थाने पर पेश हुए थे, जिसमें की दूसरे बदमाशो के हाथ पैर पर पुलिस प्लास्टर की व्यवस्था कर रही थी। देखना होगा कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद शहर पुलिस अब इन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों का क्या हाल करती हैं कि हमेशा की तरफ यह बदमाश थाने पर शान से पेश हो जाएंगे।

एक बंद रहता है तो दूसरा करता है गैंग संचालित
जाट गैंग के भाई लखन जाट पर कार्रवाई होती हैं तो उसका भाई सूरज जाट गैंग संचालित करता है यदि सूरज जाट पर दिखावे की कार्रवाई होती है तो लखन गैंग संचालित करता है। इनकी ताकत इनकी गैंग ही है जिसमें अभिषेक राज ताहिर, प्रांजल राणा, शशांक, कौशल जाट, आशीष पाल (अभी जेल में बंद है इसने ही खरगोश का जेल में गाल फटवाया था), विक्की इनके अलावा एक दर्जन बच्चे जिसमें नाबालिग और बालिक दोनों शामिल हैं।

जिनसे दोनों भाई अपराध करवाते हैं। सुत्रों के मुताबिक पिछले दिनों जिला जेल में सोनू खरगोश पर जानलेवा हमला हुआ था उसकी प्लानिंग नेहरू नगर 9 नंबर गली में से निकलने वाली नानू यादव की नीलकंठेश्वर यात्रा में की गई थी।

पत्नी बोलीं- रोकने पर हम पर भी किया पथराव
चंदर की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि घटना के समय करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घर पहुंचे थे। सभी चंदर पर गाय चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने और उसके बेटे ने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। आरोपी चंदर और बेटे को अपने साथ ले गए।

बाद में बेटे को छोड़ दिया गया, लेकिन चंदर को आरोपी अपने साथ कहीं ले गए, जिसकी जानकारी नहीं है। शाम करीब 4 बजे परिवार को पता चला कि चंदर को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर पुलिस ने बताया कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है और एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है, जिसके बाद परिजन के साथ अस्पताल पहुंची, वहां भी चंदर से मिलने तक नहीं दिया गया। देर रात उसकी मौत की जानकारी दी गई।

बदमाश सूरज पर पहले से कई केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सूरज जाट हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले चुनाव में भी आरोपी सूरज अपने साथियों के साथ कांग्रेस नेता बब्बू यादव के घर में चाकू लेकर घुस गया था।

मामला सुर्खियों में रहा था। हालांकि पुलिस अब उसके साथ मौजूद अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में अभिषेक ताहिर, राणा सहित अन्य नाम सामने आए हैं। वहीं घटना के बाद से सूरज जाट, भूरू यादव सहित अन्य आरोपी फरार हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ओंकारेश्वर भाग निकले।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक सूचना के आधार पर चंदर के खिलाफ दोपहर में पशु चोरी का केस दर्ज किया गया था। बाद में चंदर व उसके परिजन ने अपने साथ मारपीट की बात पुलिस को बताई, जिसके आधार पर भूरू, सूरज जाट सहित अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया।

चंदर को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा था, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है और उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
चंदर की हालत नाजुक होने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और बंजारा समाज के लोग एमवाय अस्पताल पहुंचे। परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें केवल मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाने की बात बताई थी। उन्हें चंदर की गंभीर हालत की जानकारी नहीं दी गई। यहां तक कि पत्नी और बच्चों को उससे मिलने नहीं दिया गया।

संबंधित समाचार

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

16 minutes ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

33 minutes ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

40 minutes ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 1 hour ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 1 hour ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 2 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 3 hours ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 3 hours ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 4 hours ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 4 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 19 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 19 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!