कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त: 34 मकान और कारखाने जमींदोज
KHULASA FIRST
संवाददाता

साउथ तोड़ा क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चला निगम का बुलडोजर, विरोध के बीच मुक्त कराई शासकीय भूमि
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन क्रमांक 11 अंतर्गत साउथ तोड़ा क्षेत्र में प्रेमसुख टॉकीज के पीछे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कान्ह नदी की सरकारी जमीन पर कई दशकों से बने 34 अवैध मकानों और कारखानों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। रिमूवल दस्ते ने करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराया।
भवन निरीक्षक अभिनव राय ने बताया कि साउथ तोड़ा स्थित प्रेमसुख टॉकीज के ठीक पीछे नदी की शासकीय भूमि पर वर्षों से 34 मकान और कारखाने संचालित हो रहे थे। इन अवैध निर्माणों के संबंध में निगम प्रशासन द्वारा लगातार कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। बुधवार सुबह निगम का अमला भारी दलबल और जेसीबी, पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा तथा अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की।
रिमूवल कार्रवाई की कमान संभाल रहे रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याण ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक और निगम अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद थी। अभियान के संचालन में भवन अधिकारी अंकित बिरथरिया, जोन 9 भवन अधिकारी गीतेश तिवारी, राहुल रघुवंशी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मुस्तैद थे।
मशीनों के आगे आकर नारेबाजी की
कार्रवाई की शुरुआत में स्थानीय रहवासियों ने अपने आशियाने और कारखाने टूटने के डर से निगम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उत्तेजित भीड़ ने मशीनों के आगे आकर नारेबाजी की और रिमूवल अमले को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस ने स्थिति को तुरंत संभाला।
पुलिस बल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विरोध कर रहे रहवासियों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में किया। निगम अधिकारियों के अनुसार कान्ह नदी के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण योजना के तहत इस शासकीय जमीन को मुक्त कराना अत्यंत आवश्यक था। जमीन पूरी तरह से साफ होने के बाद निगम प्रशासन द्वारा आगे की विकास योजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा।
संबंधित समाचार

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!