भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
सेमरीहरचंद में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। नाले की पुलिया के पास मोड़ पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
5 फीट नीचे जाकर पलटी गाड़ी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बाइक को अपनी चपेट में लेकर सड़क से करीब 5 फीट नीचे उतरकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में सगे जीजा-साले थे।
वहीं बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सेमरीहरचंद चौकी प्रभारी एसआई विवेक यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतकों को सोहागपुर अस्पताल भेजा गया
बोलेरो सड़क से नीचे पलट गई थी और उसके नीचे लोग दबे हुए थे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया और वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों और मृतकों को सोहागपुर अस्पताल भेजा गया।
हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बोलेरो का ऊपरी हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।
जीजा-साले की मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चंद्रमोहन कुशवाह (25), निवासी चीचली थाना क्षेत्र, जिला नरसिंहपुर और प्रमोद कुशवाह (30), निवासी खरचिली, बनखेड़ी के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्ते में जीजा-साले थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बोलेरो में दो लोग सवार थे
बोलेरो चालक की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो तामिया का रहने वाला बताया गया है। गंभीर हालत में उसे मंगलवार रात ही नर्मदापुरम रेफर किया गया। उसके साथ उसका एक दोस्त भी बोलेरो में सवार था। जानकारी के मुताबिक दोनों तामिया से भोपाल की ओर जा रहे थे।
चालक बोला- सामने आ गए थे मवेशी
घायल बोलेरो चालक मनोज ने पुलिस को बताया कि वाहन के सामने अचानक मवेशी आ गए थे। उन्हें बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। चालक के मुताबिक उसे बाइक से टक्कर होने का ध्यान नहीं है। हालांकि ग्रामीणों से मिली जानकारी इससे अलग है।
ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो ने सेमरीहरचंद के पीपल चौक के पास पहले एक मवेशी को टक्कर मारी थी।
बाइक सवारों को चपेट में ले लिया
इसके बाद वाहन तेज रफ्तार में नर्मदापुरम की ओर बढ़ा और सेमरीहरचंद एंट्री के मोड़ पर बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस ने मर्ग कायम किया
चौकी प्रभारी एसआई विवेक यादव ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर सामने आई है। आशंका है कि मोड़ पर वाहन की गति नियंत्रित नहीं होने के कारण बोलेरो बाइक से टकराई और सड़क से नीचे जाकर पलट गई।
परिजनों को दी सूचना
दोनों शव रात में सोहागपुर के सरकारी अस्पताल लाए गए। सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी है। बुधवार सुबह 9 बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद बोलेरो को रात में ही क्रेन की मदद से गड्ढे से बाहर निकालकर सड़क किनारे लाया गया।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!