खबर
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश: AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 2:23 pm
शेयर करें:
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 6 से 9 सितंबर तक चला दुबई दौरा मध्यप्रदेश में निवेश के लिहाज से अहम रहा। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़े निवेशक समूहों और उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इन बैठकों में मध्यप्रदेश के लिए 53 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

इन क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं
इनमें ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, क्रिटिकल मिनरल्स, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ज्वेलरी और फिल्म-गेमिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं सामने आईं।

राणा होल्डिंग्स ने 35,200 करोड़ के निवेश की संभावना जताई
मुख्यमंत्री ने राणा होल्डिंग्स लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. दर्शन सिंह राणा से मुलाकात की। बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और डेटा सेंटर सहित कई क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। कंपनी ने मध्यप्रदेश में करीब 35,200 करोड़ रुपए के संभावित निवेश की जानकारी दी।

प्रस्ताव में 2,000 मेगावॉट का सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो, 200 मेगावॉट का ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट और 50 मेगावॉट क्षमता का AI डेटा सेंटर शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने 30 हजार MTPA क्रिटिकल मिनरल्स रीसाइक्लिंग कॉम्प्लेक्स स्थापित करने की योजना भी बताई।

AI फैक्ट्री में 18 हजार करोड़ का प्रस्ताव
NIDI सर्विसेज के निवेशकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में सॉवरेन AI फैक्ट्री परियोजना पर चर्चा हुई। कंपनी ने 50 मेगावॉट क्षमता की AI फैक्ट्री के लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव की जानकारी दी। भविष्य में इस परियोजना की क्षमता को 100 मेगावॉट से अधिक तक बढ़ाने की संभावना भी बताई गई।

शिक्षा से स्वास्थ्य तक निवेश की संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने जेम्स एजुकेशन के चेयरमैन सनी वर्की से भी मुलाकात की। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के K-12 स्कूल, एडटेक, शिक्षक प्रशिक्षण और आधुनिक शिक्षा परिसरों को लेकर संभावनाओं पर चर्चा हुई।

वहीं प्योर हेल्थ के प्रतिनिधियों के साथ मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, डिजिटल हेल्थ, टेलीमेडिसिन और नर्सिंग शिक्षा में निवेश पर बातचीत हुई।

लॉजिस्टिक्स और ज्वेलरी सेक्टर पर भी फोकस
शराफ ग्रुप के साथ लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और कोल्ड चेन को लेकर चर्चा हुई। वहीं DP World के CEO रिजवान सूमार के साथ पवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स हब के विकास पर बातचीत हुई।

KGK ग्रुप के साथ डायमंड प्रोसेसिंग और ज्वेलरी एक्सपोर्ट तथा विस्टास मीडिया कैपिटल के साथ फिल्म और गेमिंग हब को लेकर निवेश संभावनाओं पर चर्चा की गई। VFS Global के साथ भोपाल और इंदौर में वीजा सेवा विस्तार की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई।

शारजाह के निवेशकों को GIS का न्योता
दुबई के बाद मुख्यमंत्री ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस से मुलाकात की। दोनों पक्षों के बीच व्यापार, टेक्सटाइल और रिन्यूएबल एनर्जी में सहयोग को लेकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने शारजाह के उद्योगपतियों और निवेशकों को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में शामिल होने का न्योता दिया।

MPIDC को मिला ‘विनर एशिया’ सम्मान
दुबई में आयोजित AIM Congress-2026 में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) को ‘विनर एशिया’ सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और नवाचार के क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए दिया गया। सम्मान UAE के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयौदी ने प्रदान किया।

एमार को इंदौर-पीथमपुर-उज्जैन कॉरिडोर में निवेश का न्योता
मुख्यमंत्री ने Emaar Properties के संस्थापक मोहम्मद अलाब्बार से भी मुलाकात की। उन्होंने इंदौर-पीथमपुर-उज्जैन कॉरिडोर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए टाउनशिप और शहरी विकास परियोजनाओं में निवेश का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री का दावा- ढाई साल में 34 लाख करोड़ के प्रस्ताव
दुबई में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया कि पिछले ढाई साल में मध्यप्रदेश को करीब 34 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उनके मुताबिक इनमें से 30 प्रतिशत से अधिक परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 11 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर, आठ सक्रिय हवाई अड्डों और सिंगल विंडो व्यवस्था को निवेश के लिए अनुकूल माहौल की प्रमुख वजह बताया। दुबई दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों को जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

संबंधित समाचार

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

19 minutes ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

33 minutes ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

40 minutes ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 1 hour ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 1 hour ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 2 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 3 hours ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 3 hours ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 4 hours ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 4 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 19 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 19 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!