लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन: निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर की सफाई व्यवस्था और मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन-10 स्थित सांईनाथ कॉलोनी में पेड़-पौधों का कचरा पड़ा मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक मुकेश करोसिया और प्रभारी दरोगा राकेश चौहान का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
वहीं जोन-19 के वार्ड-76 में पर्याप्त सफाई न होने और जगह-जगह कचरे के ढेर मिलने पर स्वच्छता निरीक्षक हर्षित लोधी तथा प्रभारी दरोगा बंटी चावरे का भी 3-3 दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई।
निगम आयुक्त ने भूरी टेकरी से नायता मुंडला तक बन रही मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का जायजा लिया। नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से उन्होंने पूर्णिया कॉलोनी को आरई-2 सड़क से जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, जोनल अधिकारी धीरेंद्र बायस और मोहित मिश्रा उपस्थित थे।
वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड कप चौराहा, मुख्य मार्ग के सहायक रास्ते, मयंक ब्लू वाटर पार्क मार्ग, गोयल नगर, बंगाली चौराहा और पूर्णिया कॉलोनी का दौरा किया गया।
आयुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त रास्तों पर तत्काल गिट्टी-मुरम डालने, जल निकासी सुचारु करने और सड़कों पर ऊंचे-नीचे चैंबर को समतल करने के निर्देश दिए। बंगाली चौराहे पर सुगम यातायात के लिए बाएं मोड़ को चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
महापौर परिषद सदस्य उदावत के साथ वार्ड-49 की गोयल नगर, वंदना नगर, महावीर नगर और सर्वेश्वर शिव मंदिर पार्क का निरीक्षण किया गया। वंदना नगर पार्क की बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त होने और आवश्यक निर्माण कार्यों के संबंध में नागरिकों से जानकारी लेकर अधिकारियों को त्वरित प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड-42 स्थित पुष्प नगर कॉलोनी के पहुंच मार्ग और नाले किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का आदेश दिया।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!