खबर
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश: खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 3:09 pm
शेयर करें:
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश

सितापाट के गोडाउन से नाइट्रेट मिक्सर के 12 बॉक्स और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज गायब

सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस टीम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के सितापाट में बदमाशों ने ऐसा सामान चुरा लिया, जिसे सामान्य चोरी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बड़गोंदा थाना क्षेत्र में गोडाउन का ताला तोड़कर घुसे बदमाश करीब 300 किलो नाइट्रेट मिक्सर और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चुरा ले गए।

चोरी गई सामग्री की कीमत भले ही करीब 35 हजार रुपए है, लेकिन इसका इस्तेमाल खदानों और चट्टानों में ब्लास्टिंग के लिए होता है। यही वजह है कि इसने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। घटना 7 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है, जबकि इसकी जानकारी 8 सितंबर की रात मिली। सूचना मिलते ही बड़गोंदा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

सिंदोड़ा निवासी सूरज पिता कांतिलाल पाटीदार (33) ने पुलिस को बताया सितापाट गांव में सर्वे नंबर 212/01 और 214/01 में उनका गोडाउन है। वहां नाइट्रेट मिक्सर और डेटोनेटिंग फ्यूज रखा हुआ था।

बदमाशों ने गोडाउन का ताला तोड़ा और 40 एमएम नाइट्रेट मिक्सर के 3 बॉक्स, जिनका वजन करीब 75 किलो है, इसके अलावा 25 एमएम नाइट्रेट मिक्सर के 9 बॉक्स, करीब 225 किलो सहित कुल मिलाकर 12 बॉक्स में 300 किलो नाइट्रेट मिक्सर और करीब 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चुरा ले गए।

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश
चोरी का पता चलने के बाद पुलिस गोडाउन के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि वारदात के दौरान गोडाउन के आसपास कौन-कौन आया और बदमाश चोरी का सामान किस वाहन में रखकर ले गए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इतनी मात्रा में सामग्री ले जाने के लिए बदमाशों ने पहले से रैकी की होगी।

ब्लास्टिंग में इस्तेमाल होती है उक्त सामग्री
नाइट्रेट मिक्सर का इस्तेमाल खदानों और चट्टानों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है, जबकि डेटोनेटिंग फ्यूज विस्फोटक को सक्रिय करने की प्रक्रिया में उपयोग होता है। ऐसे में पुलिस अब सिर्फ चोरी गए सामान की बरामदगी ही नहीं, बल्कि यह भी पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री आखिर किसके हाथ लगी और इसे चोरी करने के पीछे बदमाशों का मकसद क्या है। सूरज पाटीदार की शिकायत पर बड़गोंदा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

संबंधित समाचार

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

2 minutes ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

14 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

16 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

30 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

36 minutes ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

37 minutes ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 1 hour ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 1 hour ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 1 hour ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 2 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 2 hours ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 3 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 4 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 4 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!