खबर
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन: कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा छात्रों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए शुरू किए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कार्यक्रम के तहत 1 लाख रजिस्ट्रेशन पूरे होने की खुशी में इंदौर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस उपलब्धि पर वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद चिंटू चौकसे और मोती सिंह पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता राहुल गांधी के विशाल कटआउट पर पायरो जलाकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर राहुल गांधी जिंदाबाद और छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए, जिससे पूरा माहौल ऊर्जावान हो उठा।

प्रदेशभर के छात्रों को साझा मंच मिला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह 1 लाख रजिस्ट्रेशन केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं और छात्रों के उस आक्रोश की अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से प्रदेशभर के छात्रों को एक साझा मंच मिला है, जहां वे अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

इसी कड़ी में 19 सितंबर को इंदौर के राजीव गांधी चौक (रीजनल पार्क) स्थित भारत जोड़ो मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल जनसभा में पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।\

राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे और उनकी मांगों व समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता मौजूद थे।


संबंधित समाचार

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

10 minutes ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

11 minutes ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

32 minutes ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

34 minutes ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

43 minutes ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 1 hour ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 1 hour ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 1 hour ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

about 1 hour ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 2 hours ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 2 hours ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 2 hours ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 3 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!