सरेराह महिला पर हमला: युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गीताभवन क्षेत्र में बुधवार को सड़क पर एक युवक से विवाद के दौरान महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने महिला के गले पर वार किए, जिससे वह घायल हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी और उन्होंने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।
विवाद के दौरान किया गया हमला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पलासिया थाना क्षेत्र के गीताभवन के पास महिला का सड़क पर एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान युवक ने धारदार हथियार से महिला के गले पर वार कर दिया।
हमले में महिला घायल होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
घायल महिला पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी रवि मंडेलिया, वीरेंद्र भूरिया और कृष्णा की नजर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए महिला को संभाला और नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी
फिलहाल महिला की पहचान और हमले की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पलासिया और संयोगितागंज पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
हमलावर की पहचान और हमले के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!