खबर
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा: घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 3:31 pm
शेयर करें:
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा

खुलासा फर्स्ट, सेंधवा।
बड़वानी जिले के सेंधवा में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कारोबारी अशोक तायल और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। ED की अलग-अलग टीमों ने शहर के जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित आवास, पुराने एबी रोड स्थित मकान और वरला रोड स्थित राजराजेश्वर जिनिंग फैक्ट्री में पहुंचकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की।

दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही
कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई और दोपहर तक अलग-अलग परिसरों में जांच चलती रही। सेंधवा पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने ED की कार्रवाई की पुष्टि की है। एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई किस मामले में की जा रही है और किन लेन-देन या दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

करोड़ों के लोन मामले से जुड़ाव की चर्चा
ED की कार्रवाई के बीच सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि जांच राजराजेश्वर वेंचर्स से जुड़े करोड़ों रुपए के लोन मामले से संबंधित हो सकती है। हालांकि इसकी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

जांच की प्रक्रिया जारी
बुधवार सुबह ED की टीमें तायल बंधुओं से जुड़े अलग-अलग परिसरों में पहुंचीं और बंद कमरों में दस्तावेजों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की। दोपहर करीब 2 बजे एक टीम वरला रोड स्थित राजराजेश्वर वेंचर्स के परिसर से बाहर निकली। अन्य परिसरों में भी जांच की प्रक्रिया जारी रही।

कपास और जिनिंग कारोबार से जुड़ा है परिवार
अशोक तायल और उनका परिवार सेंधवा के बड़े कारोबारियों में माना जाता है। उनका कारोबार मुख्य रूप से कपास और जिनिंग उद्योग से जुड़ा है। परिवार का कारोबार बड़वानी जिले के अलावा महाराष्ट्र और अन्य राज्यों तक फैला बताया जाता है।

सेंधवा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित निमाड़ एग्रो पार्क का संचालन भी तायल बंधुओं से जुड़ा बताया जाता है। ED की मौजूदा कार्रवाई के बीच करीब आठ महीने पहले तायल परिवार से जुड़े परिसरों पर हुई CBI की कार्रवाई भी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

करीब 8 महीने पहले CBI ने की थी कार्रवाई
इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित 13 करोड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में तायल बंधुओं से जुड़े कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी। CBI की टीम ने पुलिस बल के साथ जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित अशोक तायल के निवास सहित अन्य परिसरों पर दबिश दी थी।

CBI की FIR में अर्पित राजेंद्र कुमार तायल, निकुंज गिरधारीलाल तायल, अशोक बिहारीलाल तायल और अंकित गिरधारीलाल तायल समेत कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के नाम सामने आए थे। मामले में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और दस्तावेजों में कथित जालसाजी से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही थी।

13 करोड़ रुपए के लोन का मामला
CBI की जांच के मुताबिक वर्ष 2019 में नाबार्ड की फूड प्रोसेसिंग फंड योजना के तहत सेंधवा के पास जामली गांव में कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर परियोजना के लिए करीब 13 करोड़ रुपए का ऋण लिया गया था। परियोजना की कुल लागत 31 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई थी।

इसके अलावा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की ओर से करीब 10 करोड़ रुपए का अनुदान स्वीकृत किए जाने की बात भी जांच में सामने आई थी।

CBI के आरोपों के अनुसार ऋण की रकम का निर्धारित परियोजना में इस्तेमाल करने के बजाय कथित तौर पर फर्जी समझौतों के माध्यम से अन्य कंपनियों और बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। जांच एजेंसी ने परियोजना की समय-सीमा बढ़वाने के दौरान बैंक अधिकारियों को कथित तौर पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया था।

NPA होने के बाद शुरू हुई जांच
जांच के अनुसार संबंधित लोन खाता सितंबर 2024 में NPA घोषित हुआ था। इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच के लिए CBI को पत्र भेजा गया। CBI ने बाद में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

फिलहाल बुधवार को हुई ED की कार्रवाई इसी पुराने मामले से जुड़ी है या किसी अलग प्रकरण में जांच की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी एजेंसी की ओर से सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और बरामद या जांचे गए दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

4 minutes ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

13 minutes ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

27 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

29 minutes ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

38 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

43 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

about 1 hour ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 1 hour ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 1 hour ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 2 hours ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 2 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 3 hours ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 3 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!