खबर
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
सागर में हुए जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में मुरैना पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की।

25 आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 25 प्रकरण दर्ज कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 287 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 45 हजार 510 रुपए है।

15 थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक 7 सितंबर को चिन्हौंनी थाना क्षेत्र में 4, कोतवाली में 2, सिविल लाइन में 2, बामौर में 2, पहाड़गढ़ में 2 और अंबाह में 2 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा बागचीनी, माता बसैया, रिठौरा, दिमनी, पोरसा, सुमावली, देवगढ़, जौरा और टेंटरा थाना क्षेत्रों में एक-एक प्रकरण दर्ज किया गया।

इन कार्रवाई में पुलिस ने कुल 251 लीटर देशी और 36 लीटर विदेशी शराब जब्त की। शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 45 हजार 510 रुपए बताई गई है।

शराब ढोने वाली बोलेरो भी जब्त
अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो क्रमांक MP06 CA 0577 को भी पुलिस ने जब्त किया है। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। शराब और वाहन को मिलाकर जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 4.45 लाख रुपए आंकी गई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

आदतन अपराधियों पर भी शिकंजा
पुलिस ने केवल शराब की बरामदगी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि अवैध शराब के मामलों में पहले से लिप्त लोगों पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। अभियान के तहत 5 आदतन अपराधियों का बाउंड ओवर कराया गया।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे लोगों की अवैध गतिविधियों पर दोबारा अंकुश लगाना है।

प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ी
अवैध शराब के संभावित परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस ने जिले के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी और कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

less than a minute ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

2 minutes ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

14 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

16 minutes ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

25 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

30 minutes ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

37 minutes ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 1 hour ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 1 hour ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 1 hour ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 2 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 2 hours ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 3 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 4 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!