जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा: मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में सिंहस्थ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कार्रवाई के बीच अब मामला तकनीकी जांच तक पहुंच गया है। मंदिर का ढांचा तोड़ने के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से प्रतिमा हटाने की कोशिश की गई, लेकिन करीब 10 दिन तक प्रयास के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली।
IIT इंदौर की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया
प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए बिना हटाने की संभावना तलाशने के लिए अब IIT इंदौर की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। टीम ने विशेष उपकरणों की मदद से प्रतिमा की जमीन में गहराई और आसपास की संरचना की जांच की है।
10 दिन की कोशिश के बाद एक्सपर्ट्स की मदद
सड़क चौड़ीकरण के दायरे में मंदिर आने के बाद नगर निगम की टीम प्रतिमा को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी में थी। इसके लिए कटर, जेसीबी और क्रेन सहित मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, लेकिन प्रतिमा नहीं हिली।
प्रतिमा को नुकसान पहुंचने की आशंका के चलते भक्तों ने मशीनों से ज्यादा दबाव डालने और कटर चलाने का विरोध किया। इसके बाद मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग की गई और भक्तों ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की।
IIT टीम ने जमीन के अंदर की संरचना जांची
मंगलवार को IIT इंदौर की टीम ने करीब दो घंटे तक मौके पर तकनीकी जांच की। विशेष उपकरणों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की गई कि प्रतिमा जमीन के अंदर कितनी गहराई तक स्थापित है और उसके आसपास की जमीन एवं संरचना की स्थिति कैसी है।
अब टीम अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से हटाना संभव है या नहीं और यदि संभव है तो इसके लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया जाए।
जांच के बाद तारीख तय की जाएगी
नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा के मुताबिक मंदिर के पंडित के आग्रह पर IIT की टीम को बुलाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही प्रतिमा को हटाने की आगे की प्रक्रिया और तारीख तय की जाएगी।
भक्तों के लिए ‘डॉक्टर हनुमान
खड़े हनुमान मंदिर से लोगों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। भक्त इसे ‘डॉक्टर हनुमान’ और मंदिर को ‘उज्जैन का एम्स’ तक कहते हैं। मान्यता है कि यहां बच्चों और बीमार लोगों के लिए की गई मन्नतें पूरी होती हैं।
भक्त मान रहे भगवान का चमत्कार
ऐसे में मशीनों के प्रयास के बावजूद प्रतिमा के अपनी जगह से नहीं हिलने को कई भक्त भगवान का संकेत और चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि प्रशासन फिलहाल इसे धार्मिक चमत्कार के बजाय तकनीकी और संरचनात्मक पहलू से जांच रहा है।
सिंहस्थ को देखते हुए चौड़ी की जा रही सड़क
कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई करीब 15 मीटर की जा रही है। इसी दायरे में खड़े हनुमान मंदिर का हिस्सा आने के कारण प्रतिमा को स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई।
कार्रवाई के दौरान मंदिर का ढांचा हटाया जा चुका है, लेकिन प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से निकालना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
1000 साल पुरानी होने का अनुमान
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के पुरातत्व विशेषज्ञ प्रो. डॉ. रमण सोलंकी के अनुसार प्रतिमा करीब 1000 वर्ष पुरानी हो सकती है। उनके मुताबिक पुराने समय में बड़ी प्रतिमाओं को इंटरलॉक तकनीक से स्थापित किए जाने की परंपरा थी और खड़े हनुमान की प्रतिमा भी इसी तरह स्थापित होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि प्रतिमा मालवा क्षेत्र में पाए जाने वाले मजबूत बेसाल्ट पत्थर की प्रतीत होती है। परमार वंश और राजा भोज के समय इस प्रकार के पत्थरों पर कलाकृतियां बनाए जाने की परंपरा रही है।
लंबे समय से प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाए जाने के कारण उसकी मूल बनावट और भाव-भंगिमा पूरी तरह स्पष्ट नहीं दिखाई देती। अब विशेषज्ञों की रिपोर्ट से यह भी सामने आने की उम्मीद है कि प्रतिमा वास्तव में किस संरचना में स्थापित है और उसे बिना नुकसान पहुंचाए हटाया जा सकता है या नहीं।
संबंधित समाचार

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!