खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर: स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन से आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों के मामले में सरकार और डॉक्टर प्रतिनिधियों के बीच बातचीत सफल रही है। इंटर्न डॉक्टरों, जूडा और एमटीए के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मंत्रालय में मुलाकात की।

स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी
बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी है। बातचीत के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की ओर से हुई चर्चा और कार्रवाई पर संतोष जताया है। हालांकि स्टाइपेंड में कितनी वृद्धि होगी, इसे लेकर अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

लाठीचार्ज और वाटर कैनन मामले में कार्रवाई
आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग, लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के मामले में भी सरकार ने कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में सामने आए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है।

मामले की विस्तृत जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

पुलिस कार्रवाई के बाद की गई कार्रवाई पर संतोष जताया
सरकार ने आंदोलन के दौरान घायल हुए छात्रों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। जूडा और एमटीए प्रतिनिधियों ने पुलिस कार्रवाई के बाद की गई कार्रवाई पर संतोष जताया।

तीन दिन से आंदोलन
इंटर्न डॉक्टर पिछले तीन दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। भोपाल में कमला पार्क के पास बड़ा प्रदर्शन हुआ था। आंदोलन का असर प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिला।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बुधवार दोपहर 12 बजे तक ओपीडी प्रभावित रही। इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को देखा। किडनी और लिवर से संबंधित मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बुधवार को सिर्फ 2 ऑपरेशन हुए, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 40 से अधिक बताई गई है।

आज इंटर्न डॉक्टरों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस संभव
बातचीत के बाद अब आंदोलन खत्म होने के आसार बन गए हैं। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांधी मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इस दौरान सरकार की ओर से स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर हुई चर्चा और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी जा सकती है।

प्रतिनिधिमंडल ने जताया सरकार का आभार
इंटर्न्स, जूडा और एमटीए के प्रतिनिधियों ने बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा और छात्रों के पक्ष में की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने स्टाइपेंड बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया।

अब सभी की नजर स्टाइपेंड वृद्धि की अंतिम घोषणा और आंदोलन को लेकर डॉक्टरों के अगले निर्णय पर है।

संबंधित समाचार

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

2 minutes ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

14 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

16 minutes ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

25 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

36 minutes ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

37 minutes ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 1 hour ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 1 hour ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 1 hour ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
खड़े हनुमान अड़े
Top News

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

about 2 hours ago
सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

about 2 hours ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

about 2 hours ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 3 hours ago
कुत्तों का बढ़ा आतंक
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 4 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 4 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!