खड़े हनुमान अड़े: 9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

उज्जैन के खड़े हनुमानजी महाराज का मंदिर व प्रतिमा की शिफ्टिंग देशभर में चर्चा का विषय बनी
9 दिन से चल रही है जिला प्रशासन व निगम की परीक्षा, भगवानजी हिल भी नहीं रहे
हनुमानजी के इस चमत्कार को उज्जैन-इंदौर ही नहीं, देश कर रहा कोटि-कोटि नमस्कार
सिंहस्थ-2028 की तैयारी के लिए हो रहा सड़क चौड़ीकरण, मंदिर सड़क के मध्य में स्थित
कंठाल चौराहा से छत्रीचौक के बीच के फासले के मध्य मंदिर हटने के बाद भी
डटे हुए हैं हनुमानजी सिस्टम को चुनौती दे रहे वानरराज, अब मशीनों से नहीं मजदूरों से खुदाई की तैयारी
भक्त भी खड़े हनुमानजी के लिए अड़े, मंगलवार को बैरिकेड्स के बीच हुई महाआरती में उमड़ा भक्ति का सैलाब
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवंतिकापुरी, यानी हमारी ज्योतिर्लिंग नगरी उज्जैन में हनुमानजी महाराज का एक मंदिर इन दिनों देशभर में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। ये चर्चा हनुमानजी की प्रतिमा के चमत्कार की हो रही है। मसला सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर मंदिर के विस्थापन से जुड़ा है। सड़क चौड़ीकरण में हनुमंत सरकार का मंदिर भी आड़े आ गया है।
मंदिर का नाम है ‘खड़े हनुमान मेरे’। यहां बाबा की प्रतिमा ठाड़े स्वरूप, यानी खड़ी हुई मुद्रा में है। अब ये ही खड़े हनुमानजी महाराज विकास की कथित रफ्तार के बीच आकर अड़ गए हैं। वे अपने स्थान से टस से मस नहीं हो रहे। मंदिर का ढांचा तो पूजन-अर्चन के बाद हटा दिया गया, लेकिन प्रतिमा का विस्थापन जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।
पहले भक्त, अब बाबा भी अड़े हैं। हटने को तैयार नहीं। 9 दिन हो गए। जिला प्रशासन व नगर निगम का अमला मशक्कत कर रहा है, लेकिन प्रतिमा अपने स्थान पर मुस्कुराहट बिखेर रही है। प्रतिमा शिफ्टिंग के तीन मर्तबा प्रयास हुए, तीनों ही नाकाम रहे।
अब प्रतिमा एक टेंट में है और भक्त महाआरती कर सरकार को चेता रहे हैं कि मंदिर हटाए नहीं। अब ‘खड़े हनुमानजी अड़े’ के चर्चे देशभर में हो रहे हैं और सरकारी अमला व अफसर भी किंकर्त्तव्यविमूढ़ हैं।
उज्जैन के खड़े हनुमानजी के प्रति आस्था प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी अटूट है। मुख्यमंत्री उज्जैन में ही जन्मे हैं और बाबा के प्रति उनका अनुराग अवंतिकापुरी में जग-जाहिर है। लिहाजा मंदिर के विस्थापन का विरोध नहीं हुआ। कारण भी बड़ा था- सिंहस्थ का आगमन।
पूरा उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़े से बड़ा बलिदान देने को तैयार है, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो। इसी कड़ी में पूरे शहर में विकास कार्य बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। जगह-जगह सड़क चौड़ीकरण युद्धस्तर पर हो रहा है।
खड़े हनुमानजी का मंदिर भी इसी सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। ये शहर के मुख्य इलाके सराफा में कंठाल चौराहा से छत्रीचौक वाली सबसे अहम सड़क के बीच है। मंदिर सड़क के मध्य में है और बरसों से जन-जन की आस्था का केंद्र है।
सिंहस्थ-2028 व मुख्यमंत्री स्वयं का उज्जैन निवासी होने के नाते अन्य मंदिर-मस्जिद-इबादतगाह की तरह इस मंदिर की शिफ्टिंग का भी विरोध नहीं हुआ, लेकिन अब, जब प्रतिमा हटने को तैयार नहीं तो खड़े हनुमानजी महाराज उज्जैन में एक बड़ा मुद्दा हो गए हैं।
खड़े हनुमानजी के लिए अब भक्त भी अड़ गए कि जब बाबा हटने को तैयार नहीं, तो इन्हें यहीं स्थापित रखा जाए। इसी मांग व मनुहार के साथ कल मंगलवार को यहां महाआरती हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ हुई इस महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
वहीं जिला प्रशासन अब प्रतिमा को हटाने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। तय किया गया है कि अब मशीन नहीं, मजदूरों से खुदाई कराकर प्रतिमा हटाई जाएगी। बताते हैं इसके पहले तीन बार प्रयास हुए, लेकिन हनुमानजी महाराज का विग्रह अपने स्थान से नहीं हिला।
मूर्ति के समीप दो फीट का गहरा गड्ढा भी खोदा गया, लेकिन मूर्ति का बेस, यानी अंतिम छोर नजर नहीं आया। इस बीच पुरातत्व विभाग ने एक बार फिर एक्सपर्ट से राय ली है। इस बार इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस के टेक्निकल एक्सपर्ट से राय ली जा रही है।
गुरुवार-शुक्रवार तक ये रिपोर्ट सामने आ जाएगी। अब तक की जांच में ये साफ हुआ है कि मूर्ति के आसपास जमीन में तीन कठोर लेयर हैं। ये लेयर स्टोन, सीमेंट-कंक्रीट व ग्रेनाइट पत्थर की हैं। मशीनें इसीलिए नाकाम हो रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये विरासत हजार साल से भी ज्यादा पुरानी है।
बलुआ पत्थर के इस्तेमाल के कारण प्रतिमा व मंदिर को परमारकालीन बताया जा रहा है। नगरवासियों ने मंदिर के आसपास पोस्टर लगाकर जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रतिमा को हटाने में जल्दबाजी न की जाए।
चाहे कुछ भी हो जाए, प्रतिमा यहां से हटने नही देंगे: हनुमान भक्त
महाकाल की राजसी सवारी के अगले दिन मंगलवार को भी खड़े हनुमानजी मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठा हुए। उनका कहना था कि प्रतिमा यहां से नहीं हटाने देंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। दर्शन के लिए पहुंचने वालों की संख्या इतनी बड़ी कि कतार सड़क तक आ गई।
शाम को बड़ी संख्या में भक्तों ने एकत्रित होकर महाआरती की। इस बीच मंगलवार को एक्सपर्ट से प्रतिमा की गहराई की जांच कराई गई। निगम अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है। प्रतिमा के पुरामहत्व को देखते हुए अब इसके विस्थापन पर भी सवाल उठने लगे हैं।
संबंधित समाचार

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!