शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज: अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है।
दो आरोपी गिरफ्तार
इसी अभियान के तहत जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुररहा के जंगल से 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी
चरगवां थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे को मंगलवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक कैनों में कच्ची शराब लेकर क्षेत्र में बिक्री के लिए पहुंचने वाले हैं।
सीएम राइज स्कूल के पास की घेराबंदी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम गुररहा के जंगल में सीएम राइज स्कूल के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। बाइक के दोनों तरफ कैन लटकी हुई थीं और बीच में सफेद बोरी रखी थी।
पुलिस को देखकर भागने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक टीम को देखकर बाइक सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते दोनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम विजय ठाकुर (30) और पीछे बैठे युवक ने सुनील ठाकुर (23) बताया। दोनों रमपुरी (कोहला) गांव के निवासी बताए गए हैं।
चार कैनों में मिली 60 लीटर शराब
तलाशी के दौरान बाइक पर रखी 15-15 लीटर क्षमता वाली चार कैनों से कुल 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ हीरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक MP 20 ZB 3808 भी जब्त की है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अब सप्लाई नेटवर्क की तलाश
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच का फोकस इस बात पर है कि बरामद शराब कहां तैयार की गई थी, आरोपियों ने इसे किससे हासिल किया और इसे चरगवां क्षेत्र के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी पहले भी अवैध शराब के परिवहन या बिक्री में शामिल रहे हैं या नहीं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामसिंह जाट, आरक्षक विपुल कुमार सिंह, सुनील, विजय और दीपक घारू की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!