87 किलो डोडा चूरा जब्त: ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जा रहा था; ड्राइवर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर पुलिस ने मंगलवार को AB रोड बायपास पर ट्रक के अंदर छिपाए गए 87 किलो डोडा चूरा को जब्त किया। पुलिस को देखकर आरोपी ट्रक लेकर भागने की फिराक में थे, लेकिन डीसीपी कृष्णा लालचंदानी की टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी बुट्टा सिंह को पकड़ लिया।
मामले का विस्तृत विवरण
चेकिंग के दौरान पुलिस ने PB13AR6578 नंबर वाले ट्रक को रोका। ट्रक में सवार बुट्टा सिंह पुत्र चुहर सिंह, निवासी जालंधर, पंजाब पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास किया।
87 किलो डोडा चूरा मिला
तलाशी के दौरान ट्रक के डीजल टैंक के पास बने टूल बॉक्स में 87 किलो डोडा चूरा छिपा हुआ पाया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे इस डिलीवरी के लिए 10 हजार रुपए मिलते थे और वह लंबे समय से इसे अलग-अलग राज्यों में भेज रहा था। ठंड के मौसम में डोडा चूरा की मांग बढ़ने के कारण इसका परिवहन किया जा रहा था।
ट्रक भी किया जब्त
पुलिस ने जांच में पाया कि बुट्टा सिंह के खिलाफ पंजाब के काठगढ़ में पहले से एक FIR दर्ज है, जो अवैध नशा परिवहन से संबंधित है। आरोपी का ट्रक भी जब्त कर लिया गया है। डोडा चूरा की कीमत लाखों रुपए बताई गई है।
20 किलो गांजे के साथ चार पकड़ाए
जिले के मृगवास इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वो डिलीवरी के लिए राजस्थान तरफ गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई गई है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!