नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी: फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवक को ऑनलाइन जॉब ऑफर पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। नौकरी डॉट कॉम पर रिज्यूम अपलोड करने के बाद युवक के पास एक व्यक्ति का फोन आया।
इस तरह जाल में फंसाया
उसने खुद को मुंबई की निजी कंपनी का टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्ट बताया। मोबाइल पर इंटरव्यू लेने के बाद कंपनी के नाम से नियुक्ति पत्र भेजा गया और फिर अलग-अलग कोर्स व सर्टिफिकेट के नाम पर युवक से करीब 2.73 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए।
संपर्क टूटने के बाद हुआ ठगी का अहसास
नौकरी की जॉइनिंग नहीं मिलने और संपर्क टूटने के बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ। उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत की, जिसके आधार पर लसूड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी डॉट कॉम पर सीवी अपलोड करने के बाद आया कॉल
पुलिस के मुताबिक पिंटू दास ने शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2025 से बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसने नौकरी डॉट कॉम पर अपना सीवी अपलोड किया था। कुछ समय बाद सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति ने उसे फोन किया।
उसने खुद को मुंबई स्थित केएनके बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड का टैलेंट एक्विजिशन स्पेशलिस्ट बताया। बातचीत के बाद सिद्धार्थ ने मोबाइल पर ही पिंटू का इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के बाद युवक को कंपनी के नाम से नियुक्ति पत्र भेज दिया गया। पत्र में नौकरी से पहले तीन कोर्स करने की जानकारी दी गई थी।
पहले 70 हजार
कुछ समय बाद सिद्धार्थ ने पिंटू से तीनों कोर्स के सर्टिफिकेट के लिए 70 हजार रुपए मांगे। युवक ने बताए गए बैंक खाते में ऑनलाइन रकम जमा कर दी। इसके बाद उसे एक एनरोलमेंट नंबर दिया गया। कंपनी की ई-मेल आईडी से भी कोर्स से संबंधित मेल भेजा गया, जिससे युवक को पूरी प्रक्रिया वास्तविक लगने लगी।
फिर डेढ़ लाख रुपए जमा कराए
इसके बाद आरोपियों ने दावा किया कि तीनों कोर्स की फीस करीब 1.50 लाख रुपए है। इसके लिए दूसरा बैंक अकाउंट दिया गया। पिंटू ने उसमें भी पूरी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इसके बाद उसका ऑनलाइन एग्जाम कराया गया और दोबारा एनरोलमेंट नंबर दिया गया।
एक और कोर्स के नाम पर मांगे 53 हजार
ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बाद में कंपनी की ओर से एक और ई-मेल भेजा गया, जिसमें अतिरिक्त कोर्स के लिए 53 हजार रुपए जमा करने को कहा गया। पिंटू ने यह रकम भी दूसरे बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इस तरह अलग-अलग चरणों में उससे कुल करीब 2.73 लाख रुपए जमा करा लिए गए।
जॉइनिंग नहीं मिली तो फोन और ई-मेल हुए बंद
रकम जमा करने के बाद भी नौकरी की जॉइनिंग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। पिंटू ने कंपनी के मोबाइल नंबर और ई-मेल के जरिए संपर्क किया तो शुरुआत में उसे भरोसा दिलाया गया कि कोर्स या नौकरी नहीं मिलने की स्थिति में रकम वापस कर दी जाएगी।
कुछ समय बाद आरोपियों ने ई-मेल का जवाब देना बंद कर दिया। फोन कॉल भी रिसीव नहीं किए गए। इसके बाद युवक को ठगी का शक हुआ और उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस
लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक और तीन से अधिक बैंक खातों के खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस अब जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उनके विवरण, मोबाइल नंबरों और ई-मेल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फर्जी नौकरी और कोर्स के नाम पर युवक से रकम वसूलने वाला नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!