देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच इंदौर आबकारी विभाग ने महू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने सुपरसिटी कॉलोनी स्थित एक बंद मकान की तलाशी ली, जहां से करीब 234 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद हुई।
जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.17 लाख रुपए बताई गई है।
बंद मकान में छिपाकर रखी थी शराब
आबकारी विभाग के अनुसार 9 सितंबर 2026 की सुबह सूचना मिली थी कि महू गांव की सुपरसिटी कॉलोनी स्थित शांति नगर के मकान नंबर 28D में अवैध शराब का भंडारण किया गया है।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। जब्त शराब में मसाला शराब की 11 पेटी और प्लेन शराब की 15 पेटी, यानी कुल 26 पेटियां शामिल हैं।
करीब 1.17 लाख रुपए की शराब जब्त
कार्रवाई में कुल करीब 234 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। आबकारी विभाग ने इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.17 लाख रुपए बताई है। विभाग के मुताबिक बरामद शराब मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए रखी गई थी।
विशेष अभियान के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई में कंट्रोलर कमलेश सोलंकी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मौके पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी निधि शर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक जयेश वास्केल सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा ऐसे ठिकानों की जानकारी जुटाकर आगे भी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
संबंधित समाचार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

कुत्तों का बढ़ा आतंक:8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!