खबर
Top News

देखिये वीडियो: नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 11:55 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से एक विवादित और अमानवीय घटना सामने आई है। आरोप है कि नाला पार करने के दौरान एक पटवारी ने 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ का सहारा लिया और उस पर सवार होकर नाला पार किया।

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी
घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। ग्रामीणों के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति पटवारी नीलेश नामदेव है।

आरोप है कि नाला पार करते समय पटवारी खुद पानी में उतरने के बजाय बुजुर्ग ललबा केवट की पीठ पर बैठ गया। ग्रामीणों का कहना है कि संभवत: पटवारी अपने जूते खराब होने से बचाने के लिए इस तरह नाला पार कर रहा था।

ग्रामीण बोले- बुजुर्ग की गरिमा का अपमान
घटना को लेकर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि 65 वर्षीय बुजुर्ग से इस तरह का व्यवहार उसकी गरिमा के खिलाफ है। ग्रामीणों के मुताबिक सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति से संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की जाती है, लेकिन इस घटना ने पूरे गांव में नाराजगी पैदा कर दी है।

लोगों ने कहा कि मामला सिर्फ एक व्यक्ति के साथ किए गए व्यवहार का नहीं, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान से जुड़ा है।

जनसुनवाई में शिकायत, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले को लेकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही कलेक्टर को आवेदन देकर पटवारी के खिलाफ पूरे मामले की जांच कराने और दोष पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जाए और जिम्मेदारी तय की जाए। फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद अब निगाह प्रशासन की कार्रवाई पर है।

संबंधित समाचार

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

36 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 1 hour ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 1 hour ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 2 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 17 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 17 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 18 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 18 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 18 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 19 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 19 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 19 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 20 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 20 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 20 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!