खबर
Top News

कुत्तों का बढ़ा आतंक: 8 महीने में 8 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार; 7 लोगों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 सितंबर 2026, 12:46 pm
शेयर करें:
कुत्तों का बढ़ा आतंक

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
बारिश के मौसम में शहर में आवारा कुत्तों के आक्रामक व्यवहार की शिकायतें बढ़ रही हैं। इसका असर डॉग बाइट के मामलों पर भी दिखाई दे रहा है। जनवरी से 31 अगस्त तक ग्वालियर में 8 हजार से ज्यादा लोग कुत्तों के काटने या हमले का शिकार हो चुके हैं।

30 फीसदी तक बढ़ोतरी की बात भी सामने आई
अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक औसतन हर महीने एक हजार से अधिक डॉग बाइट के मरीज सामने आ रहे हैं। बारिश के बाद कुछ इलाकों में मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी की बात भी सामने आई है।

अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की भीड़
डॉग बाइट के मरीज शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में लगातार पहुंच रहे हैं। 1000 बिस्तर अस्पताल में गंभीर मामलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि मुरार जिला अस्पताल और हजीरा सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 70 से 80 मरीज डॉग बाइट की शिकायत लेकर पहुंचने की जानकारी है।

वहीं बिरला नगर और थाटीपुर चिकित्सालय में बारिश के बाद मरीजों की संख्या में लगभग 30 फीसदी इजाफा बताया गया है।

सात लोगों की रेबीज से मौत
जनवरी से जुलाई के बीच रेबीज से 7 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इनमें ग्वालियर जिले के 3 मरीज शामिल थे, जबकि 4 मरीज दूसरे जिलों से इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल पहुंचे थे। मृतकों में टीकमगढ़, दतिया, छतरपुर और मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र से एक-एक मरीज शामिल बताया गया है।

नसबंदी अभियान पर उठ रहे सवाल
डॉग बाइट के बढ़ते मामलों के बीच नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम और आवारा कुत्तों को पकड़ने के अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

आरोप है कि बजट खर्च होने के बावजूद नसबंदी अभियान उस स्तर पर प्रभावी नहीं हो पाया है, जिससे आवारा कुत्तों की संख्या और उनके हमलों पर अपेक्षित नियंत्रण हो सके।

बारिश के दौरान जलजमाव वाले स्थानों, कचरा प्वाइंट और संकरी गलियों में कुत्तों के झुंड दिखाई देने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ऐसे इलाकों में निगम के डॉग कैचर अमले की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

गहरे काटने पर RIG भी जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कुत्ते के काटने की गंभीरता के आधार पर उपचार तय किया जाता है। हल्की खरोंच या सामान्य संपर्क में एंटी-रेबीज वैक्सीन (ARV) की जरूरत हो सकती है, जबकि गहरे घाव, खून निकलने या चेहरे-गर्दन जैसे संवेदनशील हिस्सों पर काटने की स्थिति में कैटेगरी III एक्सपोजर माना जा सकता है।

ऐसे मामलों में चिकित्सकीय सलाह के अनुसार रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (RIG) की जरूरत पड़ सकती है। RIG तत्काल सुरक्षा देने वाली तैयार एंटीबॉडी की तरह काम करता है, इसलिए गंभीर काटने के मामलों में इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।

कुत्ते के काटने पर सबसे पहले क्या करें?
चिकित्सकों के मुताबिक कुत्ते या किसी अन्य संदिग्ध जानवर के काटने के तुरंत बाद घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए।

घाव पर मिर्च, हल्दी, तेल या कोई घरेलू पदार्थ नहीं लगाना चाहिए। प्राथमिक सफाई के बाद जल्द से जल्द डॉक्टर या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर एंटी-रेबीज उपचार के बारे में चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

बढ़ते डॉग बाइट के आंकड़ों के बीच अब चुनौती केवल अस्पतालों में इलाज उपलब्ध कराने की नहीं, बल्कि आवारा कुत्तों की संख्या और उनके व्यवहार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी रोकथाम अभियान चलाने की भी है।

संबंधित समाचार

सरेराह महिला पर हमला
Top News

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

2 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर; जीजा-साले की मौके पर मौत

15 minutes ago
शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज
Top News

शराब कांड के बाद प्रदेश में कार्रवाई तेज:अब यहां कच्ची शराब पकड़ी; बाइक से कैनों में भरकर सप्लाई के लिए जा रहे थे आरोपी

27 minutes ago
रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा
Top News

रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा:एडिशनल डीसीपी को युवक ने दिया धक्का; जमीन पर गिरे अफसर, 6 को अभिरक्षा में लिया, 50 शेड-6 मकान तोड़े

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:बंद मकान से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
देखिये वीडियो
Top News

देखिये वीडियो:नाला पार करने के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीठ पर सवार हुआ पटवारी; तस्वीर सामने आते ही मचा बवाल, कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी:फर्जी कोर्स और सर्टिफिकेट के नाम पर ऐंठी रकम

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी:OPD सेवाओं पर असर; सरकार से बातचीत के संकेत

about 2 hours ago
रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल
Top News

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों पर सवाल
Top News

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट
Top News

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

about 3 hours ago
बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल
Top News

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

about 3 hours ago
लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 18 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 18 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 19 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 20 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!