खबर
Top News

यूथ विंग टीम ठंडी गार: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी से निराश हुआ इंदौर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अप्रैल 2026, 1:41 pm
शेयर करें:
यूथ विंग टीम ठंडी गार

मीडिया विभाग: कांग्रेस की ‘जम्बो’ कार्यकारिणी वाली बुराई की भाजपा में भी हुई एंट्री

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में इंदौर से एक से बढ़कर एक थे दावेदार, सब हाथ मलते रह गए

नामचीनों की जगह ‘गुमनाम’ नामों ने बनाई मोर्चा टीम में जगह, शहर भाजपा भी हतप्रभ

मीडिया विभाग की घोषित हुई टीम ने कांग्रेस की भारी-भरकम कार्यकारिणी की याद दिलाई

44 नेता मीडिया पैनलिस्ट, 33 प्रदेश प्रवक्ता, 9 सह मीडिया प्रभारी, मुख्य मीडिया प्रभारी सहित 89 नेता खप गए

संभावित फेरबदल में अर्चना-उषा जैसी मंत्री पद की प्रबल दावेदार भी पार्टी का ‘लाउडस्पीकर’ बना दी गईं

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पहले बात करें भाजयुमो की उस प्रदेश कार्यकारिणी की, जिसे लेकर इंदौर से भोपाल तक घमासान मचा हुआ था। मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर का इंदौर प्रवास का कार्यक्रम बार-बार मुल्तवी होने का एक कारण ये सूची और इसमें शामिल होने वाले दावेदार भी थे। इसमें मोर्चा नगर अध्यक्ष की दावेदारी भी एक कारण बनी थी। अब जो प्रदेश की मोर्चा टीम बनी है, वह साफ इशारा कर रही है कि मोर्चा अध्यक्ष टेलर का इंदौर आगमन टलना नुकसानदायक रहा।

खासकर उन युवा नेताओं के लिए, जो प्रदेश की टीम में स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे थे। अब जारी हुई सूची से खुलासा होता है कि ‘टेलर’ समय रहते अगर इंदौर का ‘नाप’ ले लेते तो टीम यूथ विंग से इंदौर को निराशा हाथ नहीं लगती। न इस टीम पर ‘ठंडी गार’ होने के आरोप चस्पा होते।

इंदौर से एक से बढ़कर एक दावेदार टेलर टीम का हिस्सा बनकर उनके अगल-बगल में खड़े होने को लालायित थे। इसके लिए न सिर्फ दावेदार, बल्कि उनके आका नेताओं ने भी खासी मोर्चाबंदी कर रखी थी। कुछ नेता अपने भारी-भरकम कारोबारी ताकत व रिश्ते तो कुछ कथित रूप से आरएसएस के रिश्ते से स्वयं को जोड़कर आगे-आगे दौड़ रहे थे।

कोई विधायक के जरिये स्वयं को टीम टेलर का हिस्सा मानकर चल रहा था तो किसी को अपनी धन उगलती जमीन पर ज्यादा भरोसा था, बजाय भाजपा के लिए जमीन पर मजबूत होने के। ऐसे तमाम दावेदार हाथ मलते रह गए और बाजी उनके हाथ लगी, जो भाजपा की वर्तमान बाजीगरी को भांप मौन धारण किए हुए थे। इंदौर से धीरज ठाकुर, मनोज ठाकुर, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले, शुभेंदु गौड़, गंगा पांडे आदि जमीन पर सक्रिय युवा नेताओं के नाम प्रबलता से लिए जा रहे थे।

युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में विधायकों के हाथ लगभग खाली ही रहे। जो नाम आए, उनमें ज्यादातर संगठन, यानी मातृसंस्था की चैनल से सामने आए हैं। एबीवीपी से जुड़े युवाओं को भी जगह मिली। टीम हेमंत खंडेलवाल का हिस्सा इंदौर के एक तेजी से उभरते नेताजी के हाथ सबसे बड़ी निराशा लगी।

उनकी पैरवी वाले नाम को बहुत नीचे व छोटा पद मिलना न जाने क्या-क्या इशारे कर रहा है। कुछ चतुर सुजान युवा नेताओं ने अपनी पीठ पर आरएसएस का ठप्पा लगवा रखा था। प्रचार भी किया व करवाया था कि ये ‘सुदर्शन’ व ‘अर्चना’ की ठंडी छांव में खड़े हैं।

ऐसे युवा नेताओं में कांग्रेस पृष्ठभूमि परिवारों के भी युवा थे, लेकिन पार्टी का प्रदेश संगठन ऐसे ‘आयातित कलाकारों’ से ज्यादा चतुर सुजान निकला। आजकल आरएसएस के नाम पर भाजपा में सीधे उच्च पद पर बैकडोर एंट्री का जो दौर चलन में आ गया है, ये सूची कम से कम इस विकृति पर विराम तो लगा रही है।

जो भगवा वाहिनी के नाम से जगह बना पाए, वे ठोस व जमीनी रूप से मातृसंस्था के लिए पसीना बहा रहे थे। मीडिया विभाग में जगह बना पाए सचिन बघेल उनमें से एक रहे।

मीडिया विभाग की टीम ने तो कांग्रेस की याद दिला दी। एक-दो नहीं, 90 के लगभग नेता पार्टी के ‘माईक’ व ‘लाउडस्पीकर’ मनोनीत किए गए। थोकबंद 44 नेता मीडिया पैनलिस्ट मुकर्रर किए गए हैं। इतने चैनल तो प्रदेश क्या, देश में ही नहीं, जितने नेता इन चैनलों की स्क्रीन के लिए तय कर दिए। प्रदेश प्रवक्ता भी 33 बनाए हैं।

इसमें अर्चना चिटनीस, उषा ठाकुर जैसी बड़ी व कद्दावर महिला नेता भी खपा दी गईं। इन दोनों नेताओं के नाम डॉ. मोहन यादव सरकार की संभावित कैबिनेट विस्तार के लिए सबसे ऊपर थे और अब भी हैं। हालांकि अभी ये विस्तार दावेदारों के लिए ‘दिवास्वप्न’ ही है। 9 सह मीडिया प्रभारी भी बनाए गए हैं।

इस घोषित टीम में अच्छी बात ये रही कि इस पद के जरिये इंदौर के आलोक दुबे की प्रदेश स्तर पर एंट्री हो गई। दुबे संभागीय मीडिया प्रभारी पर बेहतर परफार्मेंस के बावजूद हाशिये पर डाल दिए गए थे। दुबे की ताजपोशी में इंदौर के तमाम बड़े नेता, खासकर विधायक रमेश मेंदोला बधाई के पात्र हैं।

जेपी मूलचंदानी ने भी अपना दायित्व बचाकर सबको चौंका दिया। तेजतर्रार महिला नेता दिव्या गुप्ता के आंचल में भाजपा की तरफ से एक और पद आ गया। वे केंद्र के एक आयोग की भी सदस्य बताई जाती हैं, जिसमें राज्यमंत्री का दर्जा रहता है।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

35 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 1 hour ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 2 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 2 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 3 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 3 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 3 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 3 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 4 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 4 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 4 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 4 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 4 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 4 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 5 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!