विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप: क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्रमांक-4 में हालिया विवाद के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। डॉग फीडिंग विवाद से शुरू हुआ मामला अब सत्ता संरक्षण, अवैध निर्माण, कथित प्रोटेक्शन मनी, अवैध कॉलोनियों और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों तक पहुंच गया है।
क्षेत्र में विधायक पुत्र एकलव्य सिंह गौड़ को लेकर कई तरह की चर्चाएं और आरोप सामने आ रहे हैं, जिनके चलते भाजपा के भीतर भी असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है।
प्रभावशाली लोगों का दबदबा बढ़ा... स्थानीय लोगों और राजनीतिक विरोधियों का आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कई निर्माण कार्यों, प्रॉपर्टी लेन-देन और कॉलोनियों के विकास में प्रभावशाली लोगों का दबदबा बढ़ गया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र में बिना राजनीतिक संरक्षण के कोई बड़ा निर्माण कार्य संभव नहीं रह गया है।
अवैध कॉलोनियों और निर्माण कार्यों पर उठे सवाल... क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कॉलोनियों और बहुमंजिला इमारतों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। सराफा क्षेत्र, मोरसली गली, बजाजखाना चौक और अन्य इलाकों में निर्माणाधीन भवनों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। आरोप है कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से नियमों की अनदेखी की जा रही है।
प्रॉपर्टी सौदों और रजिस्ट्री मामलों में गड़बड़ियों की चर्चा... विरोधी पक्ष का दावा है कि कई निर्माण कार्यों में वास्तविक निवेशकों और नामधारी व्यक्तियों के जरिए कारोबार संचालित किया जा रहा है। साथ ही कुछ प्रॉपर्टी सौदों और रजिस्ट्री मामलों में भी गड़बड़ियों की चर्चा आम है। यदि निष्पक्ष जांच हो तो बड़े खुलासे सामने आने की बात कही जा रही है।
भाजपा के भीतर बढ़ती नाराजगी... डॉग फीडिंग विवाद और उसके बाद हुई घटनाओं ने भाजपा और संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष को खुलकर सामने ला दिया है। संघ पृष्ठभूमि के एक युवा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के बाद मामला संगठन स्तर तक पहुंच गया।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा संज्ञान लेने के बाद विवादित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि मामला गंभीर माना जा रहा है।
पार्टी का एक विरोधी धड़ा सक्रिय... सूत्रों के अनुसार, विधानसभा-4 में विधायक पुत्र के खिलाफ पार्टी के भीतर एक विरोधी धड़ा सक्रिय हो गया है और शीर्ष नेतृत्व तक शिकायतें पहुंचाई जा रही हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि भविष्य में संगठनात्मक स्तर पर और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
सत्ता संरक्षण और प्रोटेक्शन मनी की चर्चाएं... क्षेत्र में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा निर्माण कार्यों और व्यवसायों से कथित तौर पर संरक्षण शुल्क वसूले जाने का दबाव बनाया जाता है।
आरोप यह भी हैं कि जो लोग कथित मांगें पूरी नहीं करते, उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो जाती है, जबकि संरक्षण प्राप्त लोगों पर कार्रवाई ठंडी पड़ जाती है। इन आरोपों का खुलासा सराफा में बन रहे अवैध निर्माण से हो रहा है।
हिंदुत्व की राजनीति और दोहरे मापदंड के आरोप... विरोधी पक्ष यह सवाल भी उठा रहा है कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले नेताओं के प्रभाव क्षेत्र में देर रात तक संचालित होने वाले कुछ व्यवसायों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। क्षेत्र के कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कथित अवैध गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इन मामलों में प्रशासन की भूमिका को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है।
मंत्री पद की चर्चाओं पर भी असर... राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल के विवादों का असर विधायक मालिनी गौड़ की राजनीतिक संभावनाओं पर भी पड़ सकता है। पिछले कुछ समय से उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन लगातार सामने आ रहे विवाद और पुत्र को लेकर लग रहे आरोप उनकी राह में बाधा बन सकते हैं।
जांच की मांग तेज...विधानसभा-4 में बढ़ते विवादों के बीच अब स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा संपत्तियों, अवैध कॉलोनियों, निर्माण कार्यों, प्रॉपर्टी सौदों तथा कथित संरक्षण तंत्र की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठने लगी है।
लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं जो क्षेत्र की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करेंगे। फिलहाल आरोप और प्रत्यारोपों के बीच विधानसभा-4 प्रदेश की राजनीति का नया केंद्र बनती नजर आ रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!