पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक: कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर एक बार फिर व्यवस्थाओं और नियमों के पालन को लेकर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला एक ऐसे युवक का है, जो फिल्म पुष्पा के अभिनेता अल्लू अर्जुन की तर्ज पर विशेष वेशभूषा पहनकर मंदिर पहुंचा। युवक न केवल मंदिर परिसर में आसानी से प्रवेश कर गया, बल्कि उसे VIP श्रद्धालु की तरह दर्शन भी कराए गए। इतना ही नहीं, फोटोग्राफी पर प्रतिबंध के बावजूद उसने मंदिर परिसर में वीडियो शूट किया, जबकि सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी उसकी मदद करते दिखाई दिए।
कई लोगों की नजरें दर्शन से ज्यादा युवक पर टिकी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक साड़ी-ब्लाउज, पैरों में पायल, गले में नींबू की माला, कानों में टॉप्स, नाक में नथ और हाथों में चूड़ियां पहनकर महाकाल मंदिर पहुंचा दिखाई दे रहा है। उसकी वेशभूषा फिल्म पुष्पा के एक चर्चित लुक से मिलती-जुलती बताई जा रही है। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु भी युवक के इस अलग अंदाज को देखकर हैरान रह गए। कई लोगों की नजरें दर्शन से ज्यादा युवक पर टिकी रहीं।
नियम ताक पर, कर्मचारियों ने खिंचवाई तस्वीरें
महाकाल मंदिर समिति ने परिसर में मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद वायरल वीडियो में मंदिर के सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी युवक के साथ फोटो खिंचवाते और वीडियो बनवाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि मानसरोवर गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने युवक को रोकने के बजाय विशेष सुविधा उपलब्ध कराई और उसे गणेश मंडपम तक वीआईपी श्रद्धालु की तरह दर्शन कराने ले गए।
पूरे मंदिर परिसर का बनाया वीडियो
वायरल वीडियो के अनुसार युवक ने मंदिर परिसर के कई हिस्सों में वीडियो रिकॉर्डिंग की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी फुटेज बनाया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि आम श्रद्धालुओं को मोबाइल ले जाने और फोटो खींचने से रोका जाता है, लेकिन कुछ लोगों को विशेष सुविधा देकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब मंदिर में फोटोग्राफी प्रतिबंधित है तो युवक को वीडियो बनाने की अनुमति किसने दी?
वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई
महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि वायरल वीडियो फरवरी माह का है। मामला सामने आने के बाद संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित है तथा किसी भी व्यक्ति को नियमों के विरुद्ध विशेष अनुमति देना मंदिर की मर्यादा के खिलाफ है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!