विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना: ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर खड़े यूनिपोल और लॉलीपॉप मीडिया यूनिट अब सिर्फ विज्ञापन का माध्यम नहीं, बल्कि करोड़ों के कथित खेल की कहानी बनते जा रहे हैं।
नगर निगम के विज्ञापन विभाग में 11 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान की शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) तक पहुंच गई है।
मामले को गंभीर मानते हुए ईओडब्ल्यू ने निगम से विज्ञापन ठेकों की पूरी फाइल, टेंडर प्रक्रिया, अधिकारियों की भूमिका और आउटडोर मीडिया पॉलिसी-2017 तक तलब कर ली है।
सूत्रों के अनुसार शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विज्ञापन स्थलों के आवंटन, संचालन और ठेके देने की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया।
खासकर यूनिपोल और लॉलीपॉप मीडिया यूनिट के आवंटन में कथित अनियमितताओं के कारण नगर निगम को लगभग 11 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।
मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ईओडब्ल्यू ने निगम के मार्केट विभाग से आउटडोर मीडिया पॉलिसी-2017 की प्रति सहित पूरी टेंडर फाइल तलब कर ली है।
जांच एजेंसी ने प्रशासनिक स्वीकृति, निविदा शर्तें, नोटशीट, निविदाकारों द्वारा जमा किए गए दस्तावेज और स्वीकृत निविदाओं की संपूर्ण फाइल मांगी है।
सात साल के ठेकों पर भी उठे सवाल
जांच की आंच हाल ही में जारी हुए सात साल के विज्ञापन ठेकों तक भी पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि इन ठेकों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
आरोप है कि विज्ञापन स्थलों के चयन, दर निर्धारण और आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई, जिससे निगम को संभावित आय से वंचित होना पड़ा।
ईओडब्ल्यू ने निगम से यह भी पूछा है कि शहर में लॉलीपॉप मीडिया यूनिट और यूनिपोल पहली बार कब स्थापित किए गए थे। इनके पहले ठेकेदार कौन थे, उनकी अनुबंध अवधि कितनी थी और बाद में किस आधार पर नए आवंटन किए गए।
इतना ही नहीं, टेंडर प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों, निविदा समिति के सदस्यों और संबंधित कर्मचारियों के नाम तथा उनकी वर्तमान पदस्थापना का विवरण भी मांगा गया है। शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों और व्यस्त मार्गों पर लगे लॉलीपॉप मीडिया यूनिट निगम की आय का महत्वपूर्ण जरिया माने जाते हैं।
इन छोटे विज्ञापन पोलों पर व्यावसायिक विज्ञापन प्रदर्शित कर निगम हर वर्ष लाखों-करोड़ों रुपए का राजस्व अर्जित करता है। इसी तरह यूनिपोल भी आउटडोर विज्ञापन उद्योग का बड़ा हिस्सा हैं।
शहर में लंबे समय से यह भी सवाल उठते रहे हैं कि कई स्थानों पर यूनिपोल और विज्ञापन संरचनाएं जरूरत से ज्यादा संख्या में लगा दी गईं, जबकि कुछ जगहों पर अनुमति और वास्तविक स्थिति में भी अंतर देखने को मिला।
अब ईओडब्ल्यू की जांच इन सभी पहलुओं को खंगाल सकती है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!