वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई: सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के बीच भीषण गर्मी में एक बीमार बच्चे को स्ट्रेचर पर ले जाते उसके माता-पिता का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए गए हैं।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने मामले की जांच के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा न्यूरो विभाग से जुड़े डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का सात दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर तीन नर्सों के एक-एक दिन के वेतन में भी कटौती की गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने आउटसोर्स एजेंसी बीवीजी कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने की अनुशंसा भी शासन को भेजी गई है।
मामले में एमवाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव और न्यूरो सर्जन डॉ. परेश सोंधिया को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रबंधन ने शासन को भेजे पत्र में कहा है कि दोनों अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से नहीं कर पा रहे हैं।
6 जून को सामने आए वीडियो में एक दंपती अपने बीमार बेटे को स्ट्रेचर पर लिटाकर भीषण गर्मी में एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और फिर वापस ले जाते दिखाई दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठे थे और पूरे प्रदेश में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।
स्ट्रेचर पर दिखाई देने वाला बच्चा 11 वर्षीय आदर्श मलक है, जो एक दुर्लभ बीमारी और गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या से पीड़ित है। आदर्श का इलाज पिछले कई दिनों से एमवाय अस्पताल में चल रहा है।
आदर्श के पिता गोलू मलक और मां ज्योति मलक के अनुसार उनका बेटा लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ है। पहले उसे चेस्ट वार्ड में भर्ती किया गया था, जिसके बाद 20 मई से उसका उपचार एमवाय अस्पताल में जारी है।
परिजनों का कहना है कि शनिवार को डॉक्टरों ने बच्चे की रीढ़ संबंधी बेल्ट के लिए उसे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भेजने को कहा था। एम्बुलेंस और अस्पताल स्टाफ के इंतजार में देरी होने के कारण वे स्वयं ही बच्चे को स्ट्रेचर पर लेकर निकल पड़े।
करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचने के बाद औपचारिकताएं पूरी करने पर उन्हें दोबारा एमवाय अस्पताल लौटने के लिए कहा गया। मजबूरी में माता-पिता ने तपती धूप में बच्चे को वापस स्ट्रेचर पर धकेलते हुए अस्पताल पहुंचाया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!