खबर
Top News

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी: वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 7:34 pm
शेयर करें:
रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी

जब एक बूढ़े वानर की पूंछ के आगे हार गया द्वापर का सबसे शक्तिशाली योद्धा

भीम का बल बनाम हनुमान की भक्ति, अहंकार मिटाने के लिए मार्ग में लेटे अंजनीपुत्र

दो महानायकों की संवाद गाथा हर श्रद्धालु को देती विनम्रता का सबसे बड़ा संदेश

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट।
बद्रीनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालु हर साल ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर तेजी से गुजर जाते हैं, लेकिन इसी मुख्य हाईवे पर अलकनंदा नदी के किनारे एक ऐसा पवित्र कोना छिपा है जो दो युगों के मिलन का साक्षात गवाह है।

]इस स्थान का नाम है हनुमान चट्टी। यह वह पावन भूमि है, जहां त्रेतायुग के महानायक भगवान हनुमान ने द्वापर युग के सबसे शक्तिशाली योद्धा महाबली भीम से मुलाकात की थी। यह स्थान रामायण और महाभारत काल के दो सबसे वीर किरदारों के महा-संवाद का इकलौता गवाह है।

द्रौपदी की इच्छा और ‘सौगंधिक कमल’ की खोज
पौराणिक कथा के अनुसार, जब पांडव उत्तराखंड के वनों में अज्ञातवास काट रहे थे, तब एक दिन अलकनंदा नदी के प्रवाह में बहकर एक अत्यंत दिव्य और सुगंधित ‘सौगंधिक कमल’ का फूल द्रौपदी के पास पहुंचा।

उस अलौकिक पुष्प की सुंदरता से मोहित होकर द्रौपदी ने भीम से ठीक वैसे ही कुछ और कमल लाकर देने का अनुरोध किया। अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए गदाधारी भीम अहंकार और पूरे आत्मविश्वास के साथ गंधमादन पर्वत की ओर चल पड़े। भीम को अपने बाहुबल पर गहरा अभिमान था कि इस ब्रह्मांड में उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।

जब रास्ते में आड़े आई एक वानर की पूंछ
भीम जब बद्रीनाथ के समीप इस घने वन क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि मार्ग के बीचों-बीच एक अत्यंत वृद्ध और कमजोर वानर सोया हुआ है। भीम ने गर्जना करते हुए उस वानर से रास्ते से हटने को कहा।

लेकिन उस बूढ़े वानर ने शिथिल आवाज में उत्तर दिया- हे वीर मैं बहुत वृद्ध और बीमार हूं , मुझमें हिलने की शक्ति नहीं है। यदि तुम्हें आगे जाना है, तो तुम स्वयं मेरी इस पूंछ को एक तरफ हटाकर आगे बढ़ जाओ।

भीम ने अहंकार में आकर अपने बाएं हाथ से वानर की पूंछ को हटाने का प्रयास किया, लेकिन पूंछ टस से मस नहीं हुई। आश्चर्यचकित होकर भीम ने अपने दोनों हाथों से पूरी ताकत झोंक दी, परंतु वे उस पूंछ को एक इंच भी नहीं हिला सके। महाबली भीम का सारा पसीना बह गया, लेकिन वानर की पूंछ अडिग रही।

टूटा अहंकार और प्रकट हुए पवनपुत्र
अपनी ताकत का घमंड चूर होते देख भीम को समझ आ गया कि यह कोई साधारण वानर नहीं है। भीम ने तुरंत हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक उनसे उनका वास्तविक परिचय पूछा। तब उस वृद्ध वानर ने अपने वास्तविक और विराट रूप में आकर दर्शन दिए। वे स्वयं रामभक्त हनुमान जी थे।

पुराणों के अनुसार रिश्ते में हनुमान जी और भीम दोनों सगे भाई हैं, क्योंकि दोनों ही वायुदेव के अंश (पवनपुत्र) हैं। हनुमान जी ने मुस्कुराते हुए भीम से कहा कि वे केवल अपने छोटे भाई के भीतर बढ़ रहे बल के अहंकार को नष्ट करना चाहते थे, क्योंकि अभिमान ही पतन का कारण बनता है।

इसके बाद हनुमान जी ने भीम को गले लगाया और महाभारत के युद्ध में अर्जुन के रथ (कपिध्वज) पर सवार होकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। आज अलकनंदा नदी के ठीक किनारे बना यह छोटा मंदिर इसी अद्भुत और दिव्य घटना का जीवंत प्रतीक है।

नदी में गिरी केदारनाथ जा रहे यात्रियों की एक्सयूवी, पांच यात्री थे सवार
रुद्रप्रयाग में सुबह चारधाम यात्रियों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार तिलवाड़ा में अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। कार में बंगाल के पांच यात्री सवार थे। एसडीआरएफ ने यात्रियों को खाई से निकाला।

जानकारी के अनुसार, जिला कंट्रोल रूम सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरा है। सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा एवं कोतवाली अगस्त्यमुनि से पुलिस बल आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा।

साथ ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा 108 आपातकालीन सेवा को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन महिंद्रा एक्सयूवी 700 (वाहन संख्या यूपी16-डीके0856) था, जिसमें कुल पांच यात्री सवार थे।

सभी यात्री पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। वाहन नदी किनारे पानी में फंस गया था, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी पांचों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बद्रीनाथ हाईवे पर कार-ट्रैवलर में जोरदार टक्कर:चालक को झपकी से हुआ हादसा, सभी श्रद्धालु सुरक्षित
चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर कालेश्वर क्षेत्र में रविवार को एक कार और टेम्पो ट्रैवलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे, जबकि टेम्पो ट्रैवलर में हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैवलर से टकरा गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी विपिन रावत ने बताया कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारु कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार यात्री उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, जबकि टेम्पो ट्रैवलर में पंजाब के श्रद्धालु सवार थे। इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे और एक बड़ा हादसा टल गया।

वासुकी ताल ट्रैक पर बिना अनुमति नहीं जोखिम भरे रास्तों पर न करे ट्रैकिंग
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध वासुकी ताल ट्रैक को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। अब वन विभाग की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति को वासुकी ताल ट्रैक रूट पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और ट्रैकर्स से प्रशासन की ओर से तय अधिकृत मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम और संवेदनशील भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

कई लोग वैकल्पिक रास्तों से ट्रैकिंग का प्रयास करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। वन विभाग की अनुमति हुई अनिवार्य केदारनाथ धाम के ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित वासुकी ताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ट्रैकर्स यहां पहुंचते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब ट्रैक पर जाने से पहले वन विभाग से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति के बिना किसी को भी ट्रैक रूट पर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मौसम और सुरक्षा का होगा आकलन प्रशासन के अनुसार ट्रैकिंग गतिविधियों की अनुमति मौसम की स्थिति और मार्ग की सुरक्षा का आकलन करने के बाद ही दी जाएगी। साथ ही लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने या प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

संबंधित समाचार

देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

6 minutes ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

11 minutes ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

13 minutes ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

21 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

35 minutes ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

36 minutes ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 17 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 18 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 19 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 20 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 20 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!