पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं: लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन कारोबार से जुड़े कथित करोड़ों रुपए के घोटाले में गिरफ्तार हुए ग्रीन कॉटेज एंड रिजॉर्ट लिमिटेड के डायरेक्टर सुरेश शर्मा की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।
पुलिस गिरफ्तारी के बाद अब पूरे मामले की आर्थिक और दस्तावेजी जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर एक ही जमीन को कितने लोगों को बेचा गया, कितनी राशि वसूली गई और इस रकम का उपयोग कहां किया गया।
पुलिस के अनुसार सुरेश शर्मा और उनकी पत्नी मिथिलेश शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने किसान, सड़क और बगीचे की जमीन को अपनी बताकर कई निवेशकों और भूखंड धारकों से करोड़ों रुपए लिए। शिकायतकर्ताओं में नंदलाल वाधवानी, राहुल गोयल, प्रेम पटवारी, घनश्याम रामानी समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं।
आरोप है कि एक ही जमीन को अलग-अलग लोगों के साथ एग्रीमेंट कर बेच दिया गया और बाद में कब्जा देने में टालमटोल किया। जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 6.9 एकड़ जमीन के डेवलपमेंट एग्रीमेंट के बावजूद डेवलपर को काम नहीं करने दिया गया।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जमीन पर कथित रूप से असामाजिक तत्वों को बैठाकर विवाद की स्थिति बनाई गई, जिससे खरीदार और निवेशक अपने अधिकार का उपयोग नहीं कर सके।
18 लोगों से करोड़ों लिए
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब जमीनों के मूल दस्तावेज, रजिस्ट्री रिकॉर्ड, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल करेगी। यह भी जांच का विषय है कि बिना आवश्यक विकास अनुमति और रेरा स्वीकृति के प्लॉट बुकिंग कर करोड़ों रुपए तो नहीं वसूले गए।
प्रारंभिक जानकारी में लगभग 18 लोगों से करोड़ों रुपए की बुकिंग राशि लेने की बात सामने आई है। कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि जांच में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप प्रमाणित होते हैं तो आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
वहीं, पीड़ित पक्ष अब अपनी रकम और जमीन वापस पाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है।
गिरफ्तारी केवल शुरुआती कार्रवाई
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी केवल शुरुआती कार्रवाई है। मामले में अन्य सहयोगियों, बिचौलियों और कथित साझेदारों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जा सकती है। यदि जांच में बड़े पैमाने पर निवेशकों से ठगी के साक्ष्य मिलते हैं तो यह मामला इंदौर के चर्चित भूमि घोटालों में शामिल हो सकता है।
फिलहाल राजेंद्र नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित घोटाले का नेटवर्क कितना बड़ा है तथा कितने लोग इसकी जद में आए हैं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!