खबर
Top News

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा: खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 9:03 pm
शेयर करें:
कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी में भूमाफियाओं और जालसाजों के हौसले बुलंद हैं। हाल ही चंद्र नगर स्थित प्लॉट क्रमांक ए-7 पर कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री कराकर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।

विजय नगर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री बनाने वाले राजेंद्र सोनी और गुंडे विशाल सोनी को बीएनएस की धारा 126 में शांति भंग करने व फर्जी रजिस्ट्री बनाकर प्लॉट पर कब्जा रोकने के लिए बांड ओवर किया है।

उल्लेखनीय है कुछ प्राॅपर्टी ब्रोकर और राजेंद्र सोनी, विशाल सोनी ने षड्यंत्र रचकर डॉ. हीरा सिंह के स्वामित्व एवं आधिपत्य के प्लॉट पर फर्जी रजिस्ट्री बनाने के बाद नगर निगम में नक्शा स्वीकृत कराने के लिए फर्जी लिंक रजिस्ट्री रूपराम नगर के प्लॉट क्रमांक 121 की लगाकर निगम के तत्कालीन अधिकारी योगेश गंगराड़े की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज के सहारे नक्शा स्वीकृत कराया था।

यह बड़ा खुलासा आरटीआई में प्राप्त दस्तावेजों से हुआ। निगम में शिकायत करने के बाद फर्जी दस्तावेज पर स्वीकृत नक्शे को निरस्त करने की कार्रवाई की गई। इसी तरह फर्जी दस्तावेज से नामांतरण भी निरस्त करने की कार्रवाई निगम ने की है। फर्जी नक्शा व रजिस्ट्री कराने में निगम के अधिकृत इंजीनियर मयंक माथुरिया की भी लिप्तता रही।

निगम ने जारी किया था नोटिस- आरोप है फर्जी रजिस्ट्री बनाने वाले राजेंद्र सोनी और विशाल सोनी ने पूर्व में प्लॉट के असल मालिकों को धमकी दी थी कि यह प्लॉट उन्हें बेच दें नहीं तो फर्जी रजिस्ट्री बनाकर कब्जा कर लेंगे।

इसके बाद डॉ. हीरा सिंह के परिवार के सदस्यों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्रार के समक्ष आपत्ति भी लगाई कि प्लॉट क्रमांक A-7 चंद्र नगर की फर्जी रजिस्ट्री न की जाए, लेकिन रजिस्ट्री कराने वाले ने आपत्ति को गायब कर बाबूलाल पिता भगवानदीन की मूल रजिस्ट्री बिना देखे ही फर्जी रजिस्ट्री राजेंद्र सोनी के नाम पर करा दी।

हद तब हो गई, जब प्लॉट के फोटोग्राफ में प्लॉट पर मौजूद 30 फीट ऊंचे पीपल के पेड़ को फोटोशॉप से गायब कर फर्जी रजिस्ट्री करा दी।

नहीं माना एसडीएम का आदेश
सालों तक राजश्री पति राजू देशमुख ने उक्त प्लॉट पर फर्जी रजिस्ट्री से लाखों का लोन लेकर जमकर खेल खेला। इसके बाद फर्जी रजिस्ट्री से दूसरी फर्जी रजिस्ट्री सोच-समझकर राजेंद्र सोनी ने कराई। प्लॉट पर कब्जा करने के उद्देश्य से एक कार करीब एक साल से प्लॉट के सामने खड़ी कर रखी है।

अवैध रूप से खड़ी इस कार को हटाने के लिए एसडीएम जूनी इंदौर दो बार विजय नगर थाना पुलिस को निर्देश दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कार जब्त नहीं की।

गुंडे विशाल पर फौजदारी एफआईआर की मांग- डॉ. हीरा सिंह के परिवार के सदस्यों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले राजेंद्र सोनी और विशाल सोनी के खिलाफ फौजदारी धाराओं में कार्रवाई हेतु न्यायालीन प्रकरण के साथ ही फर्जी रजिस्ट्री शून्य करने का प्रकरण भी कोर्ट में है।

इसके साथ ही गुंडे विशाल सोनी द्वारा देसी कट्टा लेकर प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचने के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में फौजदारी एफआईआर दर्ज करने हेतु मामला न्यायालय में दाखिल किया गया है।

मेनरोड पर लगा रखी रेती गिट्‌टी की अवैध दुकान
फर्जी रजिस्ट्री गैंग में अनेक छिपे चेहरे हैं। सूत्रों से पता चला है फर्जी रजिस्ट्री गैंग ने चंद्र नगर में दो और प्लॉटों की रजिस्ट्री फर्जी पॉवर ऑफ अटार्नी से कराई है। इस संदर्भ में फौजदारी प्रकरण दर्ज करने हेतु शिकायतकर्ताओं द्वारा न्यायालय में याचिका दायर की जा रही है।

राजेंद्र सोनी ने रहवासी कॉलोनी में एमआर-9 मेन रोड पर अवैध रूप से रेती-गिट्‌टी की दुकान लगा रखी है। चंद्रनगर रहवासी संघ ने कई बार कलेक्टर को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अवैध रूप से ट्रक, रिक्शा, जेसीबी कॉलोनी की सड़क पर खड़े किए जाते हैं।

रहवासी संघ के आपत्ति लेने पर गुंडा विशाल सोनी असामाजिक तत्वों को गिट्टी-रेती की दुकान पर बुला लेता है। पुलिस कमिश्नर व यातायात विभाग को भी शिकायत की थी।

संबंधित समाचार

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

8 minutes ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

23 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

25 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

33 minutes ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

37 minutes ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 1 hour ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 1 hour ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 19 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 20 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 20 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 20 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!