पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे: तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। मल्हारगंज और सदर बाजार थाना क्षेत्र में रविवार तड़के नशे में धुत बदमाशों ने खुलेआम आतंक मचाया।
स्कूटर पर घूमते हुए तीन कारों समेत सात वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। हैरानी यह है पुलिस पीछे लगी थी, फिर भी एक के बाद एक गाड़ियां फोड़ते रहे।
रहवासी घरों से निकल आए, लेकिन बदमाशों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। हालांकि कल डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के मार्गदर्शन में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार बदमाशों को हिरासत में लिया है।
सदर बाजार टीआई पप्पूलाल शर्मा के मुताबिक परसों रात करीब 3 बजे अर्जुन पल्टन, राधा कॉलोनी और नीलकंठ कॉलोनी में गाड़ियों में तोड़-फोड़ मचाने वाले कान्हा पिता मुकेश पाल निवासी काली मस्जिद मल्हारगंज और सक्षम पिता अखिलेश पाल (19) और दो नाबालिग साथियों को फरार होने से पहले दबिश डालकर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया मल्हारगंज क्षेत्र में बैठकर शराब पार्टी की थी इसके बाद घूमते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
फरियादी हनी कामले ने बताया वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी हैं। स्कूटर सवार बदमाशों ने सुनसान सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया। वाहनों पर लातें मारीं, कांच फोड़े और बाइकें पटक दीं। मिनटों में कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।
अनाज व्यापारी और कांग्रेस नेता श्याम अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी कई बाइकों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। गाड़ियां गिरने और टूटने की आवाज सुन रहवासी बाहर निकले तो बदमाश दूसरी गलियों में भाग गए।
भागते-भागते सुरेशकुमार जैन, मेरी और मनन जैन के कारों को भी निशाना बनाया। तीन कारों पर पथराव कर कांच फोड़कर चकनाचूर कर दिए। पीड़ितों का कहना है पुलिस पीछा कर रही थी फिर भी बदमाश बेखौफ वारदात करते रहे।
पीड़ित और रहवासी रात करीब साढ़े 3 बजे मल्हारगंज थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने शिकायत सुनने तक में रुचि नहीं दिखाई। कह दिया टीआई साहब आएंगे तब रिपोर्ट लिखी जाएगी। सुबह आने को कहा। अगले दिन पीड़ित सदर बाजार थाने पहुंचे तो वहां भी उन्हें
केवल आवेदन देने की बात कहकर टाल दिया गया। इस गंभीर घटना को लेकर पुलिस की उदासीनता साफ दिखाई दी। मामला जब वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस सक्रिय हुई और केस दर्ज कर किया। पुलिस आज आरोपियों को घटनास्थल पर ले जा सकती है।
नशे में की तोड़-फोड़
पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने स्वीकार किया किसी वाहन मालिक से दुश्मनी नहीं है। उसने और साथियों ने नशे में गाड़ियों को निशाना बनाया। बदमाश खुलेआम सड़कों पर आतंक मचा रहे थे, पुलिस उनका पीछा कर रही थी और पीड़ित रातभर थानों के चक्कर काट रहे थे, तब भी कार्रवाई नहीं हुई? इस घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा दिए।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!