नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर: स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

बृजमोहन धाकड़ 82695-16067 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कई इलाकों से इन दिनों मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं सड़कों और खाली प्लॉटों में कचरा जमा है, तो कहीं नालियां और ड्रेनेज लाइनें चोक होने से गंदा पानी रहवासियों के घरों तक पहुंच रहा है।
कॉलोनियों के लोगों का कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बारिश शुरू होने के साथ ही इन समस्याओं का असर और अधिक दिखाई देने लगा है। कचरे के ढेरों की दुर्गंध, जलभराव और गंदगी से लोगों को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यदि समय रहते सफाई, कचरा प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
शहर की स्वच्छता केवल सर्वेक्षण और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर वार्ड और कॉलोनी तक उसका प्रभाव दिखाई देना चाहिए। जो दिख नहीं रहा है।
सीएम हेल्पलाइन पर और पार्षद ने नहीं सुनी शिकायत
अखंड नगर के रहवासियों ने ड्रेनेज चोक होने की समस्या उठाई है। निवासी श्याम सुंदर गुप्ता के अनुसार गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन और निगम पार्षद तक शिकायत पहुंचाने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।
कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं की जा रही कार्रवाई
गांधी नगर की नैनोद पंचायत में सनशाइन स्कूल के सामने नाले का दूषित पानी लगातार बहने से स्कूल परिसर और आसपास की बस्ती में बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासी भास्कर दास का कहना है कि कई शिकायत करने के बाद भी निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में फ्लैट नंबर एफ-94 के पास एक महीने से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। निवासी राम यादव ने बताया कि बारिश के कारण बदबू फैल रही है। इससे बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्वच्छता में देशभर में पहचान रखने वाला इंदौर, निगम की लापरवाही का शिकार होता दिखाई दे रहा है।
शहर में जमा हो रहा नालों में जमा मलबा
एयरपोर्ट रोड स्थित भोलेनाथ कॉलोनी निवासी प्राची ने बताया कि सफाईकर्मियों ने एक महीने से कचरे को जमा करके छोड़ दिया है। बारिश के कारण कचरा सड़ रहा है और पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। रहवासियों का आरोप है कि वो निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यदि आपके इलाके में या मोहल्ले में कोई समस्या है, किसी मामले को लेकर शिकायत है तो खुलासा फर्स्ट 82695-16067 को अवगत करवाइये। हम आपकी समस्या का निराकरण करवाने का पूरा प्रयास करेंगे
बगीचे की बदहाली
निपनिया के गोयल एवेन्यू में स्थित बगीचे की बदहाली लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। निवासी अनुराग जोशी ने अनुसार बगीचे में लंबे समय से सफाई और रखरखाव नहीं हुआ, जिसके चलते घास और झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतु आए दिन रहवासियों एवं जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं।
समस्या का नहीं हो रहा निराकरण
अनूप नगर के निवासी उबैद खान ने बताया कि मुख्य सड़क पर लंबे समय से कचरा जमा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है। शिकायतों के बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
नियमित सफाई नहीं होती, डस्टबिन का अभाव
मगरखेड़ा स्थित पुष्प परिसर निवासी लोकेश माथुर के अनुसार कचरा प्रबंधन, नियमित सफाई व्यवस्था और डस्टबिन के अभाव में कॉलोनी के पीछे गंदगी जमा हो रही है।
गंदा पानी घरों में आ रहा है। रहवासियों ने कहा कि अभी यह हालत है तो बारिश के बाद क्या होगा? सीएम हेल्पलाइन और पार्षद से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हालत जस के तस हैं।
अमरकुंज में कचरा खाली प्लॉटों में फेंकने को मजबूर
अमरकुंज कॉलोनी में महीनों से कचरा वाहन नहीं पहुंचने के कारण लोग खाली प्लॉटों में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी योगेश विजयवर्गीय का कहना है कि इससे कॉलोनी में गंदगी और बीमारी फैल रही है।
सीवरेज का दूषित पानी तालाब में छोड़ा
कनाड़िया स्थित गुलमर्ग परिसर-1 के रहवासियों ने आरोप लगाया हैं सीवरेज का दूषित पानी कॉलोनी के तालाब में छोड़ा जा रहा है। उनका कहना हैं कि महापौर एवं सवंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया गया।
स्ट्रीट लाइट महीनों से पड़ी है खराब
रहवासियों में डर का माहौल है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रात को घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं, क्योंकि स्ट्रीट लाइट महीनो से खराब पड़ी है, जिसकी शिकायत निगम के पार्षद और पदाधिकारियों को करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!