अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास: सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी और जलसंकट की स्थिति को देखते हुए सांसद शंकर लालवानी ने संसदीय क्षेत्र इंदौर की ग्रामीण विधानसभा राऊ, देपालपुर एवं सांवेर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 10 पेयजल टैंकरों को रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने राजवाड़ा पहुंचकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा जनकल्याण और सेवा के संकल्प को दोहराया। सांसद लालवानी ने कहा गर्मी के मौसम में कई ग्राम पंचायतों में जल स्तर घटने के कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है।
संसदीय क्षेत्र के ऐसे आवश्यकता वाले ग्रामीण अंचलों में तत्काल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। राऊ, देपालपुर और सांवेर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में इन 10 टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया सांसद निधि से अब तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 176 पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 100 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण एवं विकास कराया गया तथा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक बोरिंग भी कराए हैं।
12 सौ करोड़ के नर्मदा चतुर्थ चरण का काम प्रगति पर...सांसद लालवानी ने बताया इंदौर व आसपास के क्षेत्रों की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नर्मदा परियोजना के चतुर्थ चरण के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कार्य प्रगति पर है।
यह परियोजना भविष्य में इंदौर संसदीय क्षेत्र की बढ़ती जल आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर मोहनसिंह काछवा, रामस्वरूप गहलोत, दिलीप पटेल, विक्रमसिंह रोजड़ी, राजेंद्र पटेल, महेंद्रसिंह ठाकुर, गोपाल कटेसरिया, अजय आहुजा, दिलीप पटेल सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!