अयोध्या बन रही लंका: चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन
KHULASA FIRST
संवाददाता

अवैध वसूली, गुंडागर्दी, तोड़फोड़ और राजनीतिक संरक्षण पर उठे गंभीर सवाल
संघ कार्यकर्ता से मारपीट का मामला
विधानसभा-4 के प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे को हटाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 के प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे को पद से तत्काल हटा दिया है। शेंडगे पर आरोप है कि उन्होंने और उनके साथियों ने एक संघ कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। इस घटना के सामने आने के बाद पार्टी का प्रदेश नेतृत्व काफी नाराज है।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई... प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेंडगे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें साफ कहा गया है कि शेंडगे के खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसी को देखते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से विधानसभा प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया गया है। नगर अध्यक्ष मिश्रा ने शेंडगे को तीन दिन का समय दिया है। उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए और उन्हें पार्टी से छह साल के लिए बाहर क्यों न निकाला जाए। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगठन की मर्यादा और अनुशासन से ऊपर कोई नहीं है।
सबकी नजर शेंडगे के जवाब पर...अब सबकी नजर इस बात पर है कि वीरेंद्र शेंडगे तीन दिन में अपना क्या जवाब पेश करते हैं। यदि उनका जवाब पार्टी को संतोषजनक नहीं लगा, तो उन्हें न केवल पद से हटाया गया है बल्कि प्राथमिक सदस्यता से भी छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, अनुशासन समिति पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे भी जो जरूरी कदम होंगे, वो उठाए जाएंगे। संगठन में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा में मचा हड़कंप... फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद से इंदौर बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है। यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में पार्टी अपनी छवि को लेकर और अधिक सख्त रहने वाली है। यह घटनाक्रम उन सभी के लिए एक चेतावनी है जो पार्टी के नाम का उपयोग करके अपनी मनमानी करते हैं। संघ कार्यकर्ता से मारपीट का मामला होने के कारण यह मामला अब संगठन के शीर्ष स्तर तक पहुंच चुका है, जिसके कारण अब इस पर कोई भी ढिलाई बरतने की गुंजाइश नहीं दिख रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!