शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भीषण गर्मी के बीच अग्निकांड की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कल देर रात ग्रामीण इलाके की एक शराब दुकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली की फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही दुकान में रखे शराब के स्टॉक, फ्रीज, दस्तावेज सहित नकदी राख हो गई।
फायर ब्रिगेड के अनुसार सनावदिया स्थित ग्राम कंपेल में ठेकेदार मयंक पिता राजेंद्र जायसवाल उक्त कंपोजिट शराब दुकान का संचालन करते हैं। रोज की तरह रात में दुकान बंद कर सभी सेल्समैन और कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे।
इसके बाद दुकान के अंदर अचानक आग भड़क उठी। लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और ठेकेदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही ठेकेदार और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन इंदौर से फायर गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग गया, जिसके चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दुकान में रखी शराब सहित लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन शराब और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण उनके प्रयास विफल रहे।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 17 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!