खबर
Top News

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 6:22 pm
शेयर करें:
एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

11 देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों के साथ चिंतक-विचारक होंगे शामिल आज शाम से आगमन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल से पांच दिनों तक इंदौर एक और अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनेगा जबकि ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों, अधिकारियों और चिंतकों-विचारकों का सम्मेलन होगा। इसमें 42 प्रतिशत कृषि भूमि रखने वाले देश यानी ब्रिक्स के मंत्री-अधिकारी वैश्विक खाद्य सुरक्षा, तकनीक, नवाचार आधारित खेती पर मंथन करेंगे। खास बात ये है कि इस मंथन के नतीजे दुनियाभर में कृषि क्षेत्र में लागू किए जाएंगे।

इंदौर पूर्व में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, जी-2 देशों की मेजबानी कर चुका है और अपने स्वागत-सत्कार से बेहद खुश विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने इंदौर की जमकर तारीफ की थी। यहां की आत्मीयताभरी मेजबानी की तारीफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।

अब इंदौर एक बार फिर एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनेगा। कल से ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों-अधिकारियों के साथ कृषि क्षेत्र के चितकों-विचारकों का सम्मेलन बायपास स्थित मौर्या शेरेटन होटल में शुरू होगा। इसमें शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का

आगमन आज शाम से ही शुरू हो जाएगा। ये सभी शाम को छप्पन दुकान पहुंचेंगे और लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेंगे। पांच दिनी बैठक का शुभारंभ कल सुबह 9 बजे होगा। सबसे पहले कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की बैठक से होगी।

सुबह नौ से आधे घंटे रजिस्ट्रेशन का समय रहेगा। प्रारंभिक सत्र के बाद अलग-अलग चार सत्र आयोजित होंगे। वहीं 10 और 11 जून को भी तीन और चार सत्र आयोजित होंगे। वहीं 11 जून को साढ़े पांच से सात बजे के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

इसी दिन शाम को मुख्यमंत्री रात्रि भोज देंगे। 10 जून को सभी प्रतिनिधि सुबह सात से 10 बजे तक राजवाड़ा और ग्रामीण हाट-बाजार का भ्रमण करेंगे। 12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की बैठक होगी।

इसमें भारत सहित 11 सदस्य देश और 10 आमंत्रित सदस्य देशों के 60 से अधिक कृषि मंत्री और प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 12 जून को सुबह मंत्रियों की बैठक होगी और इसके बाद तीन बजे सभी मंत्री और प्रतिनिधि मांडू के लिए रवाना होंगे। यहां पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान की ओर से भोज का आयोजन होगा। 13 जून को मंत्रियों की बैठक के साथ ही द्विपक्षीय बैठक होगी।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कल रविवार को ब्रिक्स बैठक की तैयारियों के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सम्मेलन से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुरक्षा, आवागमन, आवास, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अतिथियों के स्वागत-सत्कार सहित अन्य सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में एमडी मंडी कुमार पुरुषोत्तम, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े, किसान कल्याण विभाग के उप सचिव रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बैठक में आ रहे प्रतिनिधियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराएं। यह आयोजन इंदौर तथा मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने दें।

उन्होंने आयोजन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन मुद्दों पर होगा मंथन
मंत्री स्तरीय बैठक से पहले तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि विशेषज्ञ वैश्विक चुनौतियों और समाधान पर मंथन करेंगे। वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकें रहेंगी।

बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा और बदलते जलवायु परिदृश्य के बीच कृषि को टिकाऊ और लाभकारी बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही डिजिटल कृषि, प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और डेटा आधारित फसल प्रबंधन जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा होगी।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

9 minutes ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

12 minutes ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

27 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

29 minutes ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

43 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 1 hour ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 1 hour ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 2 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 2 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 3 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 3 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!