शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति: पहले भी रहे विवादों में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर ।
भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा क्षेत्र क्र. 4 के प्रभारी पद से वीरेंद्र शेंडगे को हटाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तीन दिन का नोटिस देने के मामले से भाजपा के भीतर की राजनीति गर्मा गई है।
नेता कह रहे हैं कि पार्टी अनुशासन के मामले में सख्त हो और ऐसे सभी नेताओं पर कार्रवाई हो। शेंडगे कुछ दिनों पूर्व ही महूनाका चौराहा पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से विवाद होने के मामले में विवादों में आए थे और तब ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ही निलंबित कर दिया गया था।
शेंडगे पर विधायक मालिनी गौड़ का वरदहस्त है और इसीलिए वे अक्सर किसी से भी उलझ जाते थे। उन्हें ये भरोसा रहता था कि हर स्थिति में विधायक उन्हें बचाएंगी।
महापौर के निजी सहायक चित्तौड़ा पर भी केस दर्ज... उधर, इस मामले में महापौर के निजी सहायक प्रणय चित्तौड़ा पर भी केस दर्ज हुआ है, जबकि उन्होंने एक वीडियो डालकर खुद को दर्शन-पूजन के लिए बाहर जाना बताया है। हालांकि इस वीडियो पर शंका उठ रही है।
चालान काटने पर किया था जमकर विवाद ... महूनाका पर गत 8 मई को भी शेंडगे ने जमकर विवाद किया था। उनका जब चालान हेलमेट न पहनने पर ट्रैफिक सूबेदार लक्ष्मी और आरक्षक शेखर ने बनाना चाहा तो शेंडगे ने हंगामा कर दिया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुला लिया और महूनाका चौराहा पर चक्काजाम कर दिया था। बाद में दोनों को निलंबित कर दिया गया। जबकि ट्रैफिक टीआई राधा यादव को लाइन अटैच कर दिया गया था।
इसके बाद शेंडगे ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि यदि उनके किसी समर्थक को भी रोका और चालान बनाने की कोशिश की तो अंजाम यही होगा। तब भी विधायक के सहायक प्रणय चित्तोड़ा मौके पर आए और मामला सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने शेंडगे का पक्ष लिया था।
मिश्रा ने शेंडगे को डांटा-डपटा था...बताते हैं कि इस घटना के बाद भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने शेंडगे को पार्टी कार्यालय बुलाकर डांटा-डपटा था, लेकिन विधायक के फोन के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लेकिन इस घटना की भी पार्टी में तीव्र प्रतिक्रिया हुई थी और कई नेताओं ने कहा कि यदि ऐसे अनुशासनहीन और पार्टी की छबि खराब करने वाले नेताओं को छोड़ा जाएगा तो इससे पार्टी से ज्यादा व्यक्तिगत निष्ठा को बढ़ावा मिलेगा।
लेकिन तब समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया गया था। लेकिन मिश्रा ने शेंडगे को हिदायत जरूर दी थी कि वे ऐसी हरकत फिर न करें। लेकिन आदत से मजबूर शेंडगे नहीं माने और फिर बवाल कर दिया।
बताते हैं कि शेंडगे को विधायक के कहने पर क्षेत्र क्र. 4 का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन इस पद पर आने के बाद से उनका रवैया क्षेत्र में बदल गया था। उनका व्यवहार और बोलचाल न कार्यकर्ताओं को पसंद है और न क्षेत्र के लोगों को।
वे दबे स्वरों में उनकी शिकायत भी कार्यालय तक पहुंचा चुके थे लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने उन्हें क्षेत्र क्र. 4 के प्रभारी पद से हटाते हुए तीन दिन का शोकाज नोटिस भी जारी किया जिसमें उन पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मिश्रा पर कार्रवाई को लेकर दबाव... माना जा रहा है कि मिश्रा पर कार्रवाई को लेकर दोनों ओर से दबाव है। एक पक्ष निष्कासन न करने देने पर अड़ा है तो दूसरा पक्ष कार्रवाई चाहता है। अब मिश्रा अन्य नेताओं से विचार-विमर्श के बाद आगे की कार्रवाई का फैसला लेंगे।
चित्तौड़ा का वीडियो...वे दर्शन-पूजन कर रहे... उषा नगर में रविवार सुबह भाजपा नेता शेंडगे के घर पर युवकों ने पथराव कर दिया। इससे उनके ऑफिस का कांच टूटा। शाम को भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें शेंडगे के घर पर फिर पथराव करते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
दो नंबर की इंट्री से बढ़ रहा है तनाव... क्षेत्र क्रमांक 4 में क्षेत्र क्रमांक 2 की इंट्री से क्षेत्र की भाजपाई राजनीति में गुटीय तनाव लगातार बढ़ रहा है। ये मामला भी इसी दृष्टि से देखा जा रहा है।
पूर्व में मंडल अध्यक्ष सचिन जेसवानी ने एकलव्यसिंह गौड़ पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनका गुट छोड़कर मंत्री गुट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी। इसके बाद कभी विधायक मालिनी गौड़ की खास सहयोगी रहीं सरिता बहरानी भी विधायक समर्थकों से तंग आकर मंत्री गुट में शामिल हो चुकी हैं। ऐसे और भी नेता हैं जो गौड़ परिवार से तंग आकर मंत्री गुट की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।
ये वर्चस्व की लड़ाई-कांग्रेस... प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि ये कुत्ते को खाना खिलाने का विवाद नहीं, यह भाजपा की अंदरूनी वर्चस्व की लड़ाई है। भाजपा के दो गुट सडक़ों पर आमने-सामने, पत्थरबाजी, मारपीट और हत्या के प्रयास कर रहे हैं।
घर की महिलाओ को भी राजनितिक विवाद मे अपमानित किया गया। जो पार्टी का दावा अनुशासन, संस्कार और चरित्र का है, उसके नेता एक-दूसरे पर आपराधिक मुकदमे दर्ज करा रहे हैं।
सच यह है कि सत्ता के अहंकार ने भाजपा को अंतर्कलह, गुटबाजी और अपराध की प्रयोगशाला बना दिया है। जब भाजपा अपने नेताओं को नहीं संभाल पा रही, तो प्रदेश क्या संभालेगी?
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!