हंस की चाल बिगड़ी: रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगरा से इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की बस देवास के पहले अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी झेलना पड़ी। बस करीब तीन घंटे तक सड़क किनारे खड़ी रही और एसी बंद होने से यात्रियों का हाल बेहाल हो गया।
यात्रियों के मुताबिक यात्रा के दौरान बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद चालक को वाहन रोकना पड़ा। बस बंद होते ही एसी भी बंद हो गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच बस में बैठे यात्रियों, खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े रहे, जबकि कुछ लोग लगातार ट्रेवल्स प्रबंधन से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे। यात्रियों का कहना था कि लंबे समय तक उन्हें यह नहीं बताया गया कि बस कब तक ठीक होगी और यात्रा कब दोबारा शुरू हो सकेगी।
बस के घंटों खड़े रहने से कई यात्रियों के जरूरी काम प्रभावित हुए। कुछ यात्रियों ने अपनी आगे की यात्रा और निर्धारित कार्यक्रम छूट जाने की भी आशंका जताई। करीब तीन घंटे बाद बस की मरम्मत का प्रयास किया गया, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ सकी। हालांकि इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेवल्स प्रबंधन से लंबी दूरी की बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में यात्रियों को इस तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!