खबर
Top News

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: होटल संचालक ने फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल; 6 महीने बाद भी नहीं हुई FIR

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नौकरी की तलाश कर रही एक युवती ने गुजरात के होटल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि बायोडाटा प्रोफाइल के जरिए संपर्क में आए हसनैन बाबूभाई ने उसे 40 हजार रुपए महीने वेतन और रहने-खाने की सुविधा देने का झांसा देकर गुजरात बुलाया।

फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
वहां इंटरव्यू के बाद उसे नौकरी पर रख लिया गया, लेकिन बाद में होटल में बुलाकर उसके साथ गलत हरकतें की गईं और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।

नौकरी के बहाने गुजरात बुलाने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक, उसने नौकरी की तलाश में अपना बायोडाटा ऑनलाइन अपलोड किया था। इसके बाद हसनैन बाबूभाई ने खुद को नरसिंह मिलन ग्रुप ऑफ इंडिया और होटल सफरीन लिमड़ी गुजरात का संचालक बताया।

इंटरव्यू के बाद नौकरी पर रख लिया
उसने युवती को 40 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन देने की बात कही और इंटरव्यू के लिए लिमड़ी बुलाया। युवती का कहना है कि इंटरव्यू के बाद उसे नौकरी पर रख लिया गया। शुरुआत में काम को लेकर बातचीत होती रही, लेकिन बाद में हसनैन उसे होटल बुलाने लगा।

शराब पिलाकर फोटो लेने और ब्लैकमेल करने का आरोप
युवती ने आरोप लगाया कि एक दिन कंपनी की पार्टी के नाम पर उसे होटल बुलाया गया, जहां उसे शराब पिलाई गई। नशे की हालत में उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए।

जबरदस्ती संबंध बनाए
आरोप है कि अगले दिन हसनैन ने उसे फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

नई लड़की लाने का दबाव
पीड़िता का आरोप है कि करीब 6-7 महीने तक उसे वेतन दिया गया। इसके बाद हसनैन ने उससे कहा कि वह नई लड़की को नौकरी के लिए लेकर आए। मना करने पर उसे दो-तीन बार होटल बुलाया गया और परेशान किया गया। इसके बाद वह वापस इंदौर लौट आई।

शिकायत के बाद भी FIR नहीं होने का आरोप
युवती का कहना है कि उसने 17 फरवरी को महू थाने में सबूतों के साथ शिकायत दी थी। उसका आरोप है कि मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। युवती ने पुलिस अधिकारियों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

उसका कहना है कि महिला थाने में बयान के दौरान उसकी शिकायत के कुछ हिस्सों को बदल दिया गया और केवल फोटो डिलीट कराने की बात तक सीमित कर दिया गया, जबकि उसने दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप लगाए थे।

मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा
युवती की शिकायत अब आईजी अनुराग और एसपी राजेंद्र वर्मा तक पहुंची है। एसपी राजेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा और यदि घटना सही पाई जाती है तो नियमानुसार FIR दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 4 hours ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 4 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 4 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 5 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 5 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 5 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 5 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 5 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 5 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 5 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 5 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 5 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 6 hours ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 6 hours ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 6 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 6 hours ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 6 hours ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 6 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 6 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!